Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने अपने ‘X’ हैंडल पर पोस्ट किया कि “आज का दिन मेरे लिए भावनात्मक रूप से बहुत कठिन रहा। झारखंड उत्पाद सिपाही शारीरिक दक्षता परीक्षा में जान गंवाने वाले 15 युवाओं के परिवारों से मिला। साथ ही, मॉब लिंचिंग के शिकार हुए 28 लोगों और 1 घायल व्यक्ति के परिजनों से भी मुलाकात की। इन सभी पीड़ित परिवारों को कुल ₹1 करोड़ 82 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। मैं जानता हूं कि यह राशि उनके नुकसान की भरपाई नहीं कर सकती, लेकिन यह एक छोटा सा प्रयास है उनके दुख में साथ खड़े होने का। हमें ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए मिलकर काम करना होगा। झारखंड में सामाजिक समरसता बढ़ाना मेरा व्यक्तिगत लक्ष्य है जिससे हम एक बेहतर, सुरक्षित और न्यायसंगत समाज बनाने की ओर बढ़ सकें। साथ ही कोविड के दुष्प्रभावों के उच्चस्तरीय जाँच हेतु भी मैं प्रयत्नशील हूं।” गौरतलब है कि CM हेमंत सोरेन ने आज झारखंड में मॉब लिंचिंग के 28 पीड़ितों तथा झारखंड उत्पाद सिपाही शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु के शिकार हुये 15 युवाओं के आश्रितों को 4-4 लाख की सहायता राशि दी। यह कार्यक्रम झारखंड मंत्रालय में आयोजित किया गया था।
मौके पर मंत्री हफीजुल हसन, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, प्रधान सचिव गृह विभाग वंदना दादेल, महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के सचिव मनोज कुमार, डीजी पुलिस मुख्यालय आर०के० मल्लिक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
इसे भी पढ़ें : 15 को झारखंड में कब-कहां जायेंगे PM मोदी… जानें
इसे भी पढ़ें : राष्ट्रपति आने वाली हैं रांची… जानें कब
इसे भी पढ़ें : देश को मिलेगी पहली वंदे मेट्रो, न्यूनतम किराया 30 रुपये…
इसे भी पढ़ें : दर्दनाक हादसा, मची चीख-पुकार
इसे भी पढ़ें : जेल से निकलते ही CM केजरीवाल ने कही यह बात… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : एक कॉल और सहम गया पूरा परिवार…
इसे भी पढ़ें : घर आते ही पुलिस ने धरा… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : बेटी बेच दी गई, परदेश से लौटे पिता
इसे भी पढ़ें : एहसान नहीं फर्ज, लापरवाह होंगे दंडित : DGP
इसे भी पढ़ें : आउटसोर्स होगा खत्म, ये बोल गये मंत्री डॉ इरफान अंसारी
इसे भी पढ़ें : जेल से निकलते ही CM केजरीवाल ने कही यह बात… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : 15 को झारखंड में कब-कहां जायेंगे PM मोदी… जानें
इसे भी पढ़ें : राष्ट्रपति आने वाली हैं रांची… जानें कब







