Bihar : CM नीतीश कुमार ने आज नव नियुक्त 1239 दारोगा को नियुक्ति पत्र सौंपा। वहीं सभी नवनियुक्त पुलिस कर्मियों को बधाई एवं शुभकामनायें दी। उन्होंने कहा कि सभी नवनियुक्त कर्मी बखूबी अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। अपने सम्बोधन में CM ने गृह सचिव और DGP की तरफ हाथ जोड़ते हुये जल्दी से और नियुक्ति कराने को कहा। उन्होंने कहा कि “हम तो अधिकारी लोग से यही कहना चाहेंगे कि तेजी से बहाली करिये। अगले साल तो चुनाव ही हो जायेगा, उसके पहले ही पूरे तौर पर बहाली कर लीजिये, ताकि महिलाओं की पुलिस में संख्या 35 फीसदी हो जाये। कुल मिलाकर 2 लाख 29 हजार लोगों की बहाली हो जाये। आप लोग करियेगा की नहीं, तेजी से करियेगा न”। वहीं डिप्टी CM सम्राट चौधरी ने नव नियुक्त दारोगा से कहा कि दारू माफिया, बालू माफिया और जमीन माफिया को छोड़ना नहीं है। खत्म करके ही दम लेना है। यह कार्यक्रम पटना के बापू सभागार में आयोजित किया गया था।
इसे भी पढ़ें : DJ का शोर बन गया मा’रधा’ड़ का कारण… जानें
इसे भी पढ़ें : वो रिश्तेदार के घर तक नहीं पहुंच पाया…
इसे भी पढ़ें : कांग्रेस को बड़ा झटका, अब ये हो गये भाजपा के…
इसे भी पढ़ें : “रतन टाटा के बारे में दो बातें जो सबसे अलग हैं”, बता गये RBI के गवर्नर… जानें
इसे भी पढ़ें : रांची में कई पुलिस अधिकारी इधर से उधर… देखें लिस्ट
इसे भी पढ़ें : रंगेहाथ धराये सीनियर इंस्पेक्टर