CM का ऐलान ‘बैल पकड़ो, मिलेगी सरकारी नौकरी’!

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : तमिलनाडु के CM एम.के. स्टालिन ने विश्व प्रसिद्ध अलंगनल्लूर जल्लीकट्टू के दौरान बड़ा ऐलान करते हुये कहा कि जो खिलाड़ी सबसे अधिक बैलों पर काबू पाकर बेहतर प्रदर्शन करेंगे, उन्हें पशुपालन विभाग की सरकारी नौकरियों में प्राथमिकता दी जायेगी। इस सीजन की आखिरी और सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगिता देखने पहुंचे CM ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया। वहीं, बिना पकड़े गये कुशल बैलों के मालिकों को सोने की अंगूठियां भेंट की गईं। CM स्टालिन ने दो अहम घोषणायें करते हुये कहा कि 2 करोड़ रुपये की लागत से अलंगनल्लूर में अत्याधुनिक पशु चिकित्सा अस्पताल बनाया जायेगा। वहीं लगातार बेहतर प्रदर्शन करने वाले जल्लीकट्टू खिलाड़ियों को सरकारी सेवा में अवसर दिया जायेगा। पुरस्कारों का ऐलान करते हुये कहा कि प्रथम खिलाड़ी को हुंडई कार, द्वितीय को मोटरसाइकिल, तृतीय को इलेक्ट्रिक बाइक मिलेगी।

वहीं बैल मालिकों के लिए ऐलान करते हुये बोले कि सर्वश्रेष्ठ बैल को ट्रैक्टर (उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन की ओर से), दूसरे व तीसरे स्थान पर आने वाले को मोटरसाइकिल व इलेक्ट्रिक बाइक मिलेगी। इन घोषणाओं का खिलाड़ियों और दर्शकों ने जोरदार स्वागत किया। इसे तमिलनाडु की परंपरा, संस्कृति और खिलाड़ियों को सरकारी मान्यता देने की ऐतिहासिक पहल माना जा रहा है।

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

फिर बढ़ गये दाम…

Kohramlive : पेट्रोल-डीजल के बाद अब CNG भी आम...

गढ़वा को मिले नये DC, पशुपतिनाथ मिश्रा ने संभाला पदभार

Garhwa : IAS अधिकारी पशुपतिनाथ मिश्रा ने मंगलवार को...

रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई…

Ramgarh : रामगढ़ में सक्रिय संगठित अपराधियों के खिलाफ...

JBVNL में बड़ा फेरबदल…

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

रांची में युवक की आंख में मा’री गो’ली, दो महीने बाद हुई FIR…

Ranchi : राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र में...