RANCHI: खूंटी की शांत वादियों में इन दिनों लोकतंत्र की धड़कनें तेज हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार अचानक खूंटी के EVM वेयरहाउस में पहुंचे। उनके साथ खूंटी की DC आर. रॉनिटा थी। दोनों अधिकारियों ने मिलकर वेयरहाउस की सुरक्षा परखी, हर कोने में CCTV की नजर, अग्निशमन यंत्र की तैयारियां और लॉगबुक की स्याही तक जांची गई। “EVM हमारे लोकतंत्र की अमानत है, इसके रख-रखाव में जरा भी चूक नहीं होनी चाहिये,” – ये कहकर के रवि कुमार ने हर दिशा-निर्देश के सख्ती से पालन का आदेश दिया। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी इस निरीक्षण के गवाह बने।
इसे भी पढ़े:हर बूथ अब GPS से होगा लैस, ‘जियो फेंसिंग’ का महायज्ञ
इसे भी पढ़े:रामगढ़ में दिनदहाड़े फा’यरिंग
इसे भी पढ़े:दिल्ली आ रहे एयर इंडिया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग… जानें क्यों
इसे भी पढ़े:गिट्टी लदा हाइवा और बालू लदा ट्रैक्टर जब्त




