Bihar : बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान भले ही अभी बाकी है, लेकिन राजनीतिक जंग अपने चरम पर पहुंच चुकी है। NDA और महागठबंधन, दोनों खेमों में मीटिंग, रणनीति और सीट शेयरिंग को लेकर हलचल तेज है। भाजपा -जेडीयू गठबंधन की ओर से अगला CM चेहरा लगभग तय माना जा रहा है। NDA के नेताओं में तालमेल और उत्साह साफ दिख रहा है। RJD तेजस्वी यादव को पहले ही CM का चेहरा मान चुकी है। विकासशील इंसान पार्टी (VIP) ने भी तेजस्वी के नाम पर मोहर लगा दी है, लेकिन, कांग्रेस अब तक खुलकर नाम लेने से बच रही है। राहुल गांधी ने हाल ही में इस सवाल को टाल दिया था। अब कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु का नया बयान सामने आया हैं, उन्होंने कहा कि “मुख्यमंत्री का चेहरा बिहार की जनता तय करेगी। कांग्रेस ने 70 सीटों की मांग में थोड़ी लचीलापन दिखाने का इशारा किया है। कृष्णा अल्लावरु ने कहा,“अगर नये दल गठबंधन में शामिल होंगे तो पुराने पार्टनरों को थोड़ा-थोड़ा त्याग करना ही पड़ेगा। यही गठबंधन धर्म है।” बैठकों में सीट बंटवारे पर प्रगति जारी है। एक ऑटो चालक ने कहा, “नीतीश जी के अनुभव से मुकाबला करना आसान नहीं है, ”वहीं, कॉलेज के छात्र बोले, “कांग्रेस अगर CM फेस पर साफ नहीं होगी तो महागठबंधन कमजोर दिखेगा।”
CM फेस पर महागठबंधन में घमासान… जानें
Date:

गहरे नाले और गड्ढों में छुपाकर चल रही थीं भट्टियां ध्वस्त…
Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के कारोबार...
राबड़ी देवी को खाली करना होगा चर्चित बंगला, अब हुआ इस मंत्री के नाम…
Bihar : करीब दो दशक तक पटना का “10...
“दिव्यांगों को उनका हक दिलाइये विधायक जी…”
Hazaribagh(Krishna Paswan) : ''हजारीबाग के बरही विधानसभा में ऐसे...
रांची में ब्राउन शुगर का बड़ा खेल बेनकाब…
Ranchi : राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित...





