spot_img

CJP ने किया बड़ा ऐलान, 5 सितंबर को… जानें

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने 5 सितंबर 2026 को नई दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन मार्च का ऐलान किया है। संगठन के मुताबिक मार्च इंडिया गेट से नई दिल्ली पुलिस मुख्यालय तक निकलेगा। CJP का इल्जाम है कि 25 जुलाई को युवाओं को दिये गये आश्वासनों के भरोसे देशव्यापी युवा आंदोलन वापस लिया गया था। लेकिन एक महीने बाद भी सरकार की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं हुई। संगठन का कहना है कि इसी वजह से युवाओं को फिर लोकतांत्रिक तरीके से सड़क पर उतरना पड़ रहा है। CJP की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में 25 जुलाई को किये गये कथित वादों की प्रगति की समीक्षा की गई। संगठन का दावा है कि केंद्र सरकार और भाजपा-राजग शासित राज्यों ने आश्वासनों को लागू करने के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठाये। CJP ने आरोप लगाया कि सरकार कार्रवाई में देरी कर रही है और तकनीकी कारणों के जरिये स्पष्ट जवाब देने से बच रही है। संगठन के मुताबिक मार्च की अगुवाई NEET से जुड़े मृत छात्रों के परिवार और कथित पुलिस ज्यादती के पीड़ित परिवार करेंगे। इनके साथ छात्र, युवा संगठन और देशभर के युवा नागरिकों के शामिल होने की अपील की गई है। CJP ने कहा कि प्रदर्शन का मकसद टकराव नहीं, बल्कि सरकार से किये गये वादों को पूरा कराने की मांग है।

इसे भी पढ़ें :

हवा में लड़खड़ाया CM का हेलीकॉप्टर, फिर…

Bihar : बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे करने...

‘हाथी चले बाजार, कुत्ता…’, CM ने कार्रवाई के दिये निर्देश

Bihar : 70वीं BPSC परीक्षा को लेकर विवाद के...

RBI बोर्ड में 3 नये चेहरे, अकबरुद्दीन समेत इन दिग्गजों की एंट्री

Kohramlive : केंद्र सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI)...

झारखंड में 2119 वेटलैंड की होगी जांच, CM हेमंत सोरेन ने दिये बड़े निर्देश

Ranchi : झारखंड के प्राकृतिक जल क्षेत्रों को बचाने...

अब झारखंड में ही बनेंगे एयर होस्टेस से ग्राउंड क्रू तक, ट्रेनिंग जल्द…

Ranchi : झारखंड के युवाओं के लिये एविएशन सेक्टर...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: