spot_img

CISF के SI ने पत्नी को मार, क्‍यों दे दी जान…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

NOIDA : ग्रेटर नोएडा के जारचा थाना क्षेत्र स्थित दादरी क्षेत्र की एनटीपीसी प्लांट में सोमवार को CISF के एक सब-इंस्पेक्टर सुजीत कुमार (30 वर्ष) ने अपनी पत्नी (23 वर्ष) की हत्या करने के बाद खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।  दोनों के शव उनके कमरे में मिले। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसके मुताबिक सब इंस्पेक्टर ने पत्नी से विवाद के चलते यह कदम उठाया है।

Read more:खड़ी पिकअप वैन में बाइक ने मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत

तकिया से मुंह दबाकर पत्‍नी को मारा

एडिशनल डीसीपी विशाल पाण्डेय ने बताया कि सुजीत की ड्यूटी एनटीपीसी की सुरक्षा में लगी हुई थी। परिसर में सुजीत कुमार पत्नी वर्षा के साथ रह रहे थे। उन्होंने बताया कि दंपती की मौत की जानकारी पड़ोसियों ने पुलिस को दी। इसके बाद जारचा पुलिस मौके पर पहुंची। जारचा कोतवाली प्रभारी श्रीपाल ने बताया कि आशंका है कि सुजीत कुमार ने पत्नी की हत्या तकिया से मुंह दबाकर की। इसके बाद वह खुद फंदे पर लटक गया।पुलिस ने दोनों के परिजनों को सूचना दे दी है। उन्होंने बताया कि फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स और डॉग स्क्वायड की टीमों को मौके पर बुलाया गया है।

Read more:25 फीट नीचे गिरा ट्रैक्‍टर, एक की मौत, दो गंभीर

सुजीत ने वर्षा से किया था प्रेम विवाह

पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला है कि सुजीत ने वर्षा से प्रेम विवाह किया था। शादी के कुछ दिन बाद पति-पत्नी के बीच आए दिन झगड़े होने लगे। इस बात से सुजीत परेशान था। आशंका है कि इसके चलते यह कदम उठाया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

Read more:मनी लॉन्ड्रिंग मामले में केवल कृष्ण गिरफ्तार

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ईशान किशन का बड़ा धमाका…

Kohramlive : भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने ICC...

आज से बदल गये कई बड़े नियम, आप पर क्या पड़ेगा असर… जानें

Kohramlive : 1 जुलाई से कई बड़े नियम बदल...

सस्ता हुआ सिलेंडर… जानें कितना

Kohramlive : तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलो वाले...

एशियन गेम्स के लिए BCCI ने कर दिया टीम का ऐलान…

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 2026 एशियाई...

शादी की शॉपिंग के नाम पर केतन से लिये 1 करोड़, सब दे दिये चेतन को…

Kohramlive : जिस रिश्ते की बुनियाद भरोसे पर रखी गई...