Kohramlive : एक महिला ट्रेनी डॉक्टर की रेप के बाद हुई नृशंस हत्या के बाद मशहूर हो गये कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में तैनात CISF जवानों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार को सख्त निर्देश दिये हैं। कोर्ट ने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार अस्पताल में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) को आवास और सुरक्षा उपकरण की सुविधा उपलब्ध कराये। CBI की तरफ से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कोर्ट को बताया कि CISF की एक कंपनी को आरजी कर कॉलेज में RMA क्वार्टर, कोलकाता नगर निगम स्कूल और इंदिरा मातृ सदन में ठहराया गया है। वहीं, अस्पताल की सुरक्षा में तैनात CISF की तीन कंपनियों की महिला जवानों सहित कर्मियों को पर्याप्त आवास उपलब्ध नहीं कराया गया है। कंपनियों को छह बसें और चार ट्रक और तीन हल्के मोटर वाहन उपलब्ध कराये गये हैं। कोर्ट ने सरकार से कहा कि कंपनियों की सभी जरूरतों पर गौर किया जाये और जरूरी के सभी सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं। वहीं, पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से पेश वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने दावा किया कि सुरक्षा बल ने जो भी सुविधाएं मांगी थीं, वो दी गईं हैं। केंद्र सरकार ने CISF को साजो सामान सहायता प्रदान करने में पश्चिम बंगाल सरकार पर अक्षम्य असहयोग करने का आरोप लगाते हुये तीन सितंबर को सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था।
इसे भी पढ़ें :दर्दनाक मौ’त का शिकार हो गया एक किसान
इसे भी पढ़ें :आदमखोर का आतंक… जानें कहां
इसे भी पढ़ें :भारत को 5वां मेडल, किसने दिलाया… जानें
इसे भी पढ़ें :निर्वाचन आयोग ने मतदान की तारीख बदली… जानें कहां
इसे भी पढ़ें :केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर हमला, क्या बोले… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :दो युवको को रास्ते में मिली लड़कियां, भयानक कांड… जानें
इसे भी पढ़ें :BJP जॉइन करने के बाद लोबिन हेम्ब्रम ने कही यह बात… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :कोड़ा भी दिखे मंच पर, चौंका सकते हैं… देखें वीडियो