CM से मिले CII प्रतिनिधिमंडल, निवेश और उद्योग विकास पर अहम चर्चा

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में CM हेमंत सोरेन से कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (CII) झारखंड के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान राज्य में औद्योगिक विकास और निवेश को लेकर कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। CII प्रतिनिधियों ने दावोस में आयोजित वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम 2026 में झारखंड सरकार की भागीदारी और यूनाइटेड किंगडम यात्रा की सफलता पर मुख्यमंत्री को बधाई दी। साथ ही राज्य को मिले मजबूत निवेश प्रस्तावों की सराहना की।

‘झारखंड निवेश के लिए अनुकूल राज्य’

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि दावोस मंच से झारखंड ने दुनिया को संदेश दिया है कि राज्य असीम संभावनाओं से भरा हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार बेहतर कार्ययोजना के जरिये औद्योगिक विकास को गति देने के लिए लगातार काम कर रही है। CII प्रतिनिधियों ने राज्य सरकार की निवेश नीति और उद्योगों के लिए किये जा रहे प्रयासों की सराहना की। साथ ही इंडस्ट्रियल पॉलिसी डेवलपमेंट में नॉलेज और इंडस्ट्री पार्टनर के तौर पर सहयोग देने की इच्छा जताई। प्रतिनिधिमंडल में CII झारखंड स्टेट काउंसिल के अध्यक्ष दिलू पारिख, टाटा स्टील कॉरपोरेट सर्विस के उपाध्यक्ष डी.बी. सुंदर रमन, CII ईस्टर्न रीजन के रीजनल डायरेक्टर देव ज्योति और CII झारखंड हेड प्रभात कुमार शामिल थे।

इसे भी पढ़ें : रांची में होने वाला था बड़ा कांड, ऐन वक्त पर पहुंची पुलिस, फिर…

इसे भी पढ़ें : CM को मिला न्योता, बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर कई नयी सुविधायें… जानें

इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन से रेल अधिकारियों ने की मुलाकात… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : पेट्रोल में बड़ा बदलाव, सरकार ने जारी किये नये आदेश…

इसे भी पढ़ें : रांची में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, ये 7 धराये…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बिना बिजली वाले गांव की बेटी श्वेता ने अमेरिका में रच डाला इतिहास…

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : बोकारो के छोटे से गांव कुम्हारडीह...

बंद मकान से तेज दुर्गंध, दरवाजा खोलते ही मचा तहलका…

Garhwa : गढ़वा के केतार थाना क्षेत्र के परती...

अचानक बाल सुधार गृह और ओपन जेल पहुंचे SP, फिर क्या हुआ… जानें

Hazaribagh(Sunil Sahu) : हजारीबाग के SP अमन कुमार ने...

औचक निरीक्षण में खुली पोल, सेविका और सहायिका पर गिरी गाज

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के मझीआंव प्रखंड में आंगनबाड़ी...

गोरहर थाने पहुंचे हजारीबाग SP, दिये ये निर्देश…

Hazaribagh(Sunil Sahu) : हजारीबाग पुलिस कप्तान ने आज गोरहर...