Chouparan : गांव की गलियों से लेकर स्कूल के आंगन तक, हर तरफ खुशियों की गूंज है, क्योंकि इस बार बेटियों ने बाजी मार ली। सुंदर लाल जैन उच्च विद्यालय, सिंघरावा की स्वेता ने 482 अंक (96.40%) हासिल कर पूरे चौपारण(Chouparan) प्रखंड में पहला स्थान हासिल किया। वहीं, सोनू कुमार 478 अंक (95.60%) एवं रिंशु कुमार 94.60% ने भी शानदार प्रदर्शन कर प्रखंड का नाम रोशन किया।
Chouparan के हर स्कूल में बेटियों का जलवा
इस बार खास बात रही कि लगभग हर विद्यालय में छात्राओं ने टॉप किया। पूनम चक्रम (94.2%), बिपाशा गुप्ता (94%), सुलेखा कुमारी (92.4%), बीयूटी कुमारी (93.40%), मानु कुमारी (87.20%), शुभांगी कुमारी (91.40%), रौशनी कुमारी (90.40%), दीपा शर्मा (90.40%), सिया कुमारी (90.20%), कोमल कुमारी (85.8%), विद्या कुमारी (85.4%), हर नाम एक कहानी है, संघर्ष की, मेहनत की और सफलता की। कई छात्रों ने 90% से ऊपर हासिल किये। चौपारण प्रखंड का ओवरऑल प्रदर्शन बेहद सराहनीय रहा। इधर, रिजल्ट आते ही घरों में मिठाई बंटी, स्कूलों में बधाइयों का दौर चला, वहीं, अभिभावकों की आंखों में गर्व झलका।
इसे भी पढ़े : Assembly Elections : बंगाल में जबरदस्त वोटिंग, 3 बजे तक इतना मतदान…
इसे भी पढ़े : Bihar : मुख्य सचिव का सख्त फरमान, “लेट आये तो कटेगी सैलरी”!








