spot_img

ऐसी जिंदगी चुनी कि मां-बेटे की कहानी हो गई खत्म…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Deoghar : पति रात में टेम्पो लेकर निकल जाया करता था। वह रात में ही टेम्पो चलाया करता था। पत्नी का अपने रिश्तेदार के ही एक युवक से लगाव-जुड़ाव हो गया। जब कभी मौका मिलता, दोनों एक दूसरे से मिलते-जुलते रहते थे। इसी तरह करीब एक दशक बीत गया। अचानक इन दोनों के रिश्ते को लेकर घर में कलह शुरू हो गया। तब टिंकू राय अपनी इस शादीशुदा प्रेमिका से दूर होने लगा, पर ज्यादा दिनों तक दोनों एक दूसरे से दूर न रह सके। अचानक दोनों के रिश्ते में खटास आ गई। विवाहिता सूद पर पैसा भी लगाती थी। वह एक ग्रुप भी चलाया करती थी। पैसे की जरूरत होने पर विवाहिता टिंकू राय की मदद भी करती थी। अचानक टिंकू ने भयानक इरादा बना लिया और विवाहिता को रास्ते से हटाने का मन बना लिया। बीते 17 जनवरी को विवाहिता और उसके 9 साल के बेटे की डेड बॉडी मिली। प्रथम दृष्टयां जांच में यह आशंका जताई गई कि मां-बेटे की हत्या गला घोंट कर की गई है। इस दोहरे हत्याकांड को देवघर के SP ने गंभीरता से लिया। SDPO पवन कुमार की देखरेख में एक स्पेशल टीम बनाई गई। गठित टीम टेक्निकल सेल की मदद से टिंकू राय तक पहुंच गई। टिंकू जसीडीह थाना क्षेत्र के गोविंदपुर घोरलास गांव का रहनेवाला है। पूछताछ में वह टूट गया, उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि विवाहिता की हत्या करने के बाद उसके बच्चे को इस वजह से मार दिया कि वह उसे जानता-पहचानता था। पुलिस को गुमराह करने के मकसद से लूट जैसी वारदात लगे, इसकी कोशिश की गई थी। हत्या की मूल वजह क्या है? इसका खुलासा अभी पुलिस नहीं कर पाई है। अनुसंधान जारी है।

गौरतलब है कि देवघर के जसीडीह थाना क्षेत्र में रहनेवाली विवाहिता और उसके बेटे की बीते 17 जनवरी को हत्या कर दी गई थी। इस दोहरे हत्याकांड के बाद इलाके में डर-भय का माहौल था।

इसे भी पढ़ें : SSB ने किया तहस-नहस… जानें क्या

इसे भी पढ़ें : फेसबुक पर अजनबी से दोस्ती, मां-बेटियों की आबरू लूट ली

इसे भी पढ़ें : झारखंड में बढ़ सकती है ठंड, बारिश भी…

इसे भी पढ़ें : बढ़ गई स्कूलों की छुट्टियां… जानें कब तक

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में हाथियों ने कर दिया सब तहस-नहस… देखें

इसे भी पढ़ें : रांची में जर्मनी, जापान, न्यूजीलैंड एवं यूएसए ने दागे गोल… जानें

इसे भी पढ़ें : बेटी की FD के पैसों के लिए कर डाला बड़ा कांड… जानें क्या

इसे भी पढ़ें : खौ*फनाक मंजर देख-सुन हिल गये लोग, दारोगा का था बेटा

इसे भी पढ़ें : झारखंड में बदल सकता है मौसम का मिजाज, यहां होगी बारिश…

इसे भी पढ़ें : बीच रोड पर तमाशा, एक महिला की सिट्टी-पिट्टी हो गई गुम… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : हैवी ब्लास्टिंग से कांपी धरती, क्या बोल गये गांव वाले… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

नशे के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी चोट…

Hazaribagh : नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में हजारीबाग...

बारलोंग हा’दसे के बाद कोयला जब्ती पर पुलिस ने रखा पूरा सच…

Ramgarh(Prince Verma) : रामगढ़ के बारलोंग सड़क हादसे में...

गढ़वा में विकास की नई रूपरेखा तैयार… जानें

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के DC पशुपति नाथ मिश्रा...

करीब 50 हजार शिक्षक पद रिक्त, क्या बोले प्रतुल… देखें वीडियो

Ranchi : झारखंड में 1000 शिक्षकों की नियुक्ति पर...

झारखंड के सरकारी स्कूलों में रसोइयों के लिये ड्रेस कोड लागू…

Ranchi : झारखंड के सरकारी स्कूलों में पीएम पोषण...