Ranchi : झारखंड के मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। राज्यभर में दिन और रात के तापमान के बीच गहरी खाई साफ महसूस की जा रही है। सुबह ठिठुरन, दोपहर में तेज धूप और शाम ढलते ही हल्की ठंड—मौसम का यह बदला हुआ तेवर लोगों को चौंका रहा है। राजधानी रांची सहित आसपास के इलाकों में दिन के समय गर्मी का असर बढ़ने लगा है, जबकि रात और सुबह अब भी ठंड पीछा नहीं छोड़ रही। मौसम केंद्र के ताजा आंकड़ों के मुताबिक पूरे झारखंड में सबसे कम तापमान कांके में 5.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। रांची का ओवरऑल न्यूनतम तापमान बढ़कर 10 डिग्री पर पहुंच गया है। वहीं अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यानी ठंड की तीव्रता घटी है, लेकिन सुबह-शाम अब भी कंपकंपी बनी हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 1 से 3 डिग्री तक ऊपर चला गया है। डाल्टनगंज, बोकारो और चाईबासा में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया है, जबकि कुछ जिलों में यह सामान्य से करीब 3 डिग्री ज्यादा भी पहुंच चुका है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 26 जनवरी की सुबह कुछ इलाकों में हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है। दिन चढ़ने के साथ ही मौसम साफ रहेगा। बारिश की कोई संभावना फिलहाल नहीं है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक यह बदलाव सर्दी के विदाई दौर और गर्मी की शुरुआती दस्तक का साफ संकेत है। आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान का अंतर और बढ़ेगा। दोपहर की गर्मी ज्यादा महसूस होगी। सुबह-शाम हल्की ठंड बनी रह सकती है।
सुबह ठिठुरन, दोपहर में तेज धूप, मौसम क्या दे रहा संकेत… जानें
Date:

गहरे नाले और गड्ढों में छुपाकर चल रही थीं भट्टियां ध्वस्त…
Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के कारोबार...
राबड़ी देवी को खाली करना होगा चर्चित बंगला, अब हुआ इस मंत्री के नाम…
Bihar : करीब दो दशक तक पटना का “10...
“दिव्यांगों को उनका हक दिलाइये विधायक जी…”
Hazaribagh(Krishna Paswan) : ''हजारीबाग के बरही विधानसभा में ऐसे...
रांची में ब्राउन शुगर का बड़ा खेल बेनकाब…
Ranchi : राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित...





