Hazaribagh (Sunil Sahu) : बच्चा चोर, मुड़ी कटवा और चोटी कटवा महज एक अफवाह है। इस अफवाह में आकर कोई भी बड़ी चूक, भूल या बड़ी गलती ना करें। गांव, देहात या सुदूर इलाकों में अकेले जाते शख्स पर अगर कोई संदेह हो तो इसकी सूचना तुरंत पास के थाने को दें। कानून को अपने हाथ में ना लें। मॉल लिंचिंग एक गंभीर और संगीन अपराध है। ऐसा करने वालों के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी। यह कहना है हजारीबाग के पुलिस कप्तान मनोज रतन चोथे का। उन्होंने आज पत्रकारों से कहा कि कुछ दिन पहले मीडिया के माध्यम से आम से लेकर खास लोगों से कहा है कि किसी भी तरह की अफवाह में आकर कोई बड़ी गलती ना करें। पुलिस कप्तान ने कहा कि यूपी, बिहार और झारखंड में पिछले कुछ दिनों से बच्चा चोर, मुड़ी कटवा और चोटी कटवा की अफवाह जोरों पर है। कुछ जगहों पर अपवाह में आकर गलत करने की कोशिश की सूचना तक मिली है। हजारीबाग पुलिस इस मसले पर अलर्ट मोड में है। उन्होंने अफवाहों से बचने की अपील की है। सुनें क्या बोले पुलिस कप्तान मनोज रतन चोथे…
इसे भी पढ़ें : रांची के बीचों-बीच S*x Racket का खुलासा, होटल मैनेजर अरेस्ट
इसे भी पढ़ें :RJD सुप्रीमो को सिंगापुर जाने को लेकर कोर्ट ने दिया ये आदेश
इसे भी पढ़ें :पलामू में फायरिंग… देखें क्या हुआ
इसे भी पढ़ें :राजधानी में बड़ा हादसा, 9 की मौ*त…
इसे भी पढ़ें :शराब घोटाले में ED ने 40 ठिकानों पर मारा छापा, इन राज्यों में हुई कार्रवाई
इसे भी पढ़ें :टोल प्लाजा पर महिलाओं ने की झोंटा-झोंटी, देखें वीडियो…














