Ranchi : गुजरे 20 साल से अराजपत्रित कर्मचारियों के वेतन भुगतान से जुड़े मामले को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। झारखंड के चीफ सेक्रेटरी सुखदेव सिंह सशरीर कोर्ट में हाजिर हुये। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले का समाधान निकालने को कहा है। वहीं, कोर्ट ने तीन सदस्यीय कमेटी बनाने को कहा है। इस कमेटी में झारखंड, बिहार और केंद्र सरकार के अवर सचिव रैंक के अधिकारी को रखने को कहा गया है। यह कमिटी अदालत को अपनी रिपोर्ट पेश करेगी। वहीं सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में अगली सुनवाई के लिए 7 नवंबर की तारीख मुकर्रर की है। महाधिवक्ता राजीव रंजन की गुजारिश पर आगामी सुनवाई के दौरान चीफ सेक्रेटरी को सशरीर उपस्थित होने से मुक्त कर दिया। झारखंड सरकार की तरफ से महाधिवक्ता राजीव रंजन, अधिवक्ता प्रज्ञा सिंह बघेल और अधिवक्ता पल्लवी लांगर ने पक्ष रखा।
इसे भी पढ़ें :मूर्ति और मुकुट चुराने वाला बच ना पाया, क्या हुआ… जानें
इसे भी पढ़ें :वर्ल्ड कप में भारत को लगा बड़ा झटका, बाहर हुये शुभमन गिल… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :CBSE ने इस सब्जेक्ट की आंसर शीट में किया बदलाव… जानें यहां
इसे भी पढ़ें :पांच राज्यों में इस दिन होंगे इलेक्शन, तारीख का हुआ ऐलान… जानें
इसे भी पढ़ें :झारखंड से मानसून की विदाई, दुर्गा पूजा में ऐसा रहेगा मौसम… जानें
इसे भी पढ़ें :X को कड़ी टक्कर देने आ रहा Meta Threads का ये फीचर…
इसे भी पढ़ें :RSMSSB में एनिमल अटेंडेंट पदों पर बंपर वैकेंसी, जानें डिटेल्स…








