Chauparan(Krishna Paswan) : झारखंड में 10 जून से शुरू हुये नशा मुक्ति पखवाड़ा के तहत गांव-गांव तक जागरूकता की अलख जलाई जा रही है। इसी कड़ी में चौपारण थाना क्षेत्र के सुदूर गांव दुरागड़ा में मंगलवार को एक खास कार्यक्रम हुआ, जहां एसआई रवि रंजन ने ग्रामीणों को नशे के खिलाफ जागरूक किया। थानेदार अनुपम प्रकाश के निर्देश पर पहुंचे एसआई रंजन ने गांववासियों को साफ शब्दों में कहा “अफीम और डोडा जैसे नशे शरीर ही नहीं, पूरे परिवार को खोखला कर देते हैं।” उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे खुद भी नशे से दूर रहें और दूसरों को भी इसके खतरे बतायें। गांव के लोग भी गंभीरता से बातों को सुनते नजर आये और कई ने मौके पर ही नशे से दूरी बनाने का संकल्प लिया। सरकार की यह पहल अब केवल शहरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि गांवों की मिट्टी में भी बदलाव की खुशबू महसूस की जा रही है।












