spot_img
spot_img
spot_img

संत गाडगे की ज्योति से जगमगाया चौपारण…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : समाज सुधार की अलख जगाने वाले संतों की परंपरा में एक नाम ऐसा भी है, जिसने झाड़ू को सम्मान और सेवा को धर्म बना दिया, वो थे संत गाडगे जी महाराज। उनकी जयंती पर चौपारण का माहौल भक्ति, एकजुटता और संकल्प की रोशनी से भर उठा। अखिल भारतीय धोबी महासंघ, इकाई चौपारण के बैनर तले हर वर्ष की तरह इस बार भी संत गाडगे जी महाराज की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में समाज के बुजुर्गों से लेकर युवाओं तक की भागीदारी देखने को मिली। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार रजक ने की, जबकि मंच संचालन चंद्रदेव रजक ने किया। समाज को संगठित और मजबूत बनाने के उद्देश्य से सेलहार पंचायत कमेटी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष अर्जुन रजक, सचिव लक्ष्मण रजक एवं कोषाध्यक्ष विनय कुमार रजक चुने गये।

बैठक में वक्ताओं ने संत गाडगे जी के आदर्शों को याद करते हुये स्वच्छता, सेवा और सामाजिक समरसता को जीवन में उतारने का संकल्प लिया। मुख्य चर्चा समाज के सर्वांगीण विकास और बच्चों की उच्च शिक्षा पर रही। वक्ताओं ने स्पष्ट कहा कि शिक्षा ही वह दीपक है, जो समाज को मुख्यधारा में आगे बढ़ा सकता है। कार्यक्रम में मुखिया संघ अध्यक्ष वीरेंद्र रजक, प्रयाग रजक, जितेंद्र रजक, दिलीप रजक, रामचंद्र रजक और प्रकाश रजक सहित चौपारण प्रखंड के रजक समाज के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

खान सर के कोचिंग में उठने लगा अचानक धुआं, मचा तहलका…

Patna : राजधानी पटना के मुसल्लहपुर में गुरुवार को...

मां बोली, अगर बेटी दोषी है तो उसी खाई में फेंक दो…

Kohramlive : कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में पहली बार...

बिहार में 1 रुपये में जमीन, 100 करोड़ तक अनुदान…

Patna : कभी देश के चीनी मानचित्र पर अपनी...

सरकार ने LPG से हटाईं सभी पाबंदियां, सप्लाई पर दी 50% छूट…

Kohramlive : देश में LPG आपूर्ति को लेकर सुकून...

गुरुजनों के सम्मान और नये शिक्षकों से सजे यह यादगार पल…

Ormanjhi(Kuldeep Tiwari) : शिक्षा की अलख जगाने वाले गुरुजनों...