Chatra : झारखंड के चतरा जिले ने पूरे देश के सामने एक नई मिसाल पेश की है। नीति आयोग द्वारा जारी मार्च 2025 की डेल्टा रैंकिंग में चतरा को देश के 112 आकांक्षी जिलों में पहला स्थान मिला है। चतरा को 10 करोड़ का पुरस्कार मिलेगा। जो जिले में और तेजी से विकास कार्यों को रफ्तार देगा। नीति आयोग की ऑनलाइन बैठक में चतरा के स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कृषि, वित्तीय समावेशन और आधारभूत संरचना के क्षेत्रों में की गई प्रगति को जमकर सराहा गया। चतरा की DC कीर्ति श्री ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुये प्रशासन, अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और आम जनता को बधाई दी। उन्होंने कहा, “हम सभी की यह साझा मेहनत है, जिसे हम आगे भी इसी जोश से जारी रखेंगे।” इस मौके पर गढ़वा जिले को भी शिक्षा के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन के लिये सम्मानित किया गया। गढ़वा के स्कूलों में बेहतर परिणाम, नामांकन और बच्चों की उपस्थिति ने दिलाया यह गौरव।
आकांक्षी जिला कार्यक्रम
नीति आयोग का यह कार्यक्रम देश के पिछड़े जिलों को तेज़ी से विकास की मुख्यधारा में लाने के लिए शुरू किया गया है।
चतरा और गढ़वा जैसे जिलों की ये सफलता बताती है कि इच्छाशक्ति, प्रयास और नवाचार मिलकर चमत्कार कर सकते हैं।










