spot_img

BPSC 68th CCE परीक्षा के नियम में बदलाव, पढ़ें नया अपडेट

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : BPSC ने 68वीं संयुक्त परीक्षा का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है। बता दें कि BPSC ने 68वीं संयुक्त परीक्षा के लिए के लिए 7 सेंटर बनाए हैं। इसमें कुल 3444 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। यह परीक्षा 12 और 17 मई को होगी। पहली बार प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिका एक में रहेगी। मेंस की परीक्षा 12 मई से ही शुरू होगी। 12 मई को जीएस- 1, 17 मई को जीएस- 2, हिंदी और 18 मई को निबंध और ऑप्शनल पेपर की परीक्षा होगी। इसके साथ ही परीक्षा के नियमों में नए बदलाव किए है। इस बात की जानकारी आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए दी है। BPSC 68th CCE में क्या बदलाव किया गया है आइए जानते है…पहली बार मेंस परीक्षा में निबंध पेपर अलग से लिया जाएगा। निबंध पेपर 300 अंक का होगा। इसमें 100-100 अंक के तीन निबंध पूछे जाएंगे। अभ्यर्थियों को किसी भी भाषा में परीक्षा देने के लिए खुद से ही उत्तर पुस्तिका पर भाषा का चयन करना होगा। मेरिट का निर्धारण जीएस-1, जीएस-2 और निबंध विषय से प्राप्त अंक पर बने मेरिट के आधार पर किया जाएगा।

परीक्षा गाइडलाइन

बीपीएससी 68वीं सीसीई परीक्षा में सिर्फ साधारण कैलकुलेटर ले जाने की अनुमति दी गई है। इसके अलावा किसी प्रकार के कैलकुलेटर ले जाने की अनुमति नहीं मिलेगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले सेंटर पर इंट्री मिलेगी। परीक्षा में किसी तरह की गड़बड़ी न हो इसके लिए प्रत्येक अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति आइरिस कैपचरिंग के माध्यम से की जाएगी। बीपीएससी के सचिव रवि भूषण ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए यह जानकारी दी। परीक्षा देने जा रहे उम्मीदवारों को अपने पास आधार कार्ड रखना होगा। आधार कार्ड न होने पर फोटो युक्त पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, पैनकार्ड, पासपोर्ट इत्यादि दिखाना होगा।

नकल और अफवाह पर भी सजा

परीक्षा के दौरान यदि कोई उम्मीदवार किसी इलेक्ट्रानिक सामान के साथ पकड़ा जाता है तो उसे पांच साल तक आयोग द्वारा ली जाने वाली सभी परीक्षाओं के लिए प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। इसके साथ ही अफवाह फैलाने वालों को भी तीन साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें :39 प्रशासनिक अधिकारी इधर से उधर… यहां देखें पूरी लिस्ट

इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर के गेस्ट हाउस में गंदा धंधा, इस हाल में मिले लड़के-लड़किया

इसे भी पढ़ें :क्राइम कंट्रोल को लेकर सख्त हुए गोड्डा SP, क्या किया देखें…

इसे भी पढ़ें :जब धनबाद के रिमांड होम पहुंची इंस्पेक्शन टीम, क्या हुआ देखें…

इसे भी पढ़ें : Cyclone Mocha से यहां तबाही का खतरा! IMD ने क्या कहा…पढ़ें डिटेल

इसे भी पढ़ें : चक्रवाती तूफान ‘मोचा’ को लेकर कई जिलों के लिए अलर्ट जारी

इसे भी पढ़ें : Bihar Weather : 12 मई तक फिर गर्मी सताने वाली है, IMD ने दिए ये सुझाव

इसे भी पढ़ें : 9 मई तक इन जिलों में घर से निकलने से पहले पढ़ लें यह खबर…

इसे भी पढ़ें : Rajasthan Weather News: आगामी 5 दिनों तक ऐसा रहेगा मौसम…देखें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

घर-घर पहुंचेंगे BLO, वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने का सुनहरा मौका…

Garhwa: गढ़वा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण...

38 साल तक देश की सुरक्षा, अब सम्मान के साथ विदाई…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के CRPF की 172वीं बटालियन...

काम से लौटे बेटे के पैरों तले खिसकी जमीन, एक साथ दो-दो ला’शें…

Khunti : खूंटी के सायको थाना क्षेत्र स्थित जिलिंगकेला...

झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, अपने जिले का हाल जानें…

Ranchi : झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय...

डबल डाउन बार ह’त्याकांड : बिष्टुपुर थानेदार भी सस्पेंड

Jamshedpur : जमशेदपुर के चर्चित डबल डाउन बार हत्याकांड...