Ranchi : अधिवक्ता परिषद् झारखण्ड की चाण्डिल इकाई का पुनर्गठन करते हुये सत्र 2025-28 के लिये नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इस अवसर पर आयोजित बैठक में परिषद के प्रदेश कोषाध्यक्ष पवन कुमार पाठक, अनुमंडल प्रभारी व प्रांतीय संगठन आयाम सदस्य हराधन प्रमाणिक, तथा विधि महाविद्यालय प्रभारी डॉ. मिथिलेश पाण्डेय विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता देवाशीष कुन्डू ने की, जिन्होंने उपस्थित जनों का स्वागत किया। पाठक ने संगठन के उद्देश्य और कार्यप्रणाली पर विस्तार से प्रकाश डाला, वहीं पांडेय ने “न्यायकेन्द्र” और “स्टडी सर्किल” की अवधारणा पर अपने विचार रखे। प्रमाणिक ने संगठनात्मक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण सुझाव दिये।
घोषित नई टीम
संरक्षक: महेन्द्र कुमार महतो, अध्यक्ष: देवाशीष कुन्डू, उपाध्यक्ष (संगठन आयाम): असीम कुमार, उपाध्यक्ष (लिटिगेशन आयाम): शिवेश्वर महतो, उपाध्यक्ष (आउटरीच आयाम): मनोरथ मांझी, महामंत्री: सुभाष चंद्र महतो, मंत्री (संगठन आयाम): अविनाश कुमार दास, मंत्री (लिटिगेशन आयाम): गोवर्धन महतो, मंत्री (आउटरीच आयाम): संजय कुमार महतो, कोषाध्यक्ष: कमल कुमार महतो, महिला प्रमुख: देविका कुमारी, कार्यसमिति सदस्यगण: असीत चक्रवर्ती, कुमारी मनोरनी महतो। यह जानकारी अधिवक्ता परिषद झारखण्ड के प्रांत मीडिया सह प्रमुख, अधिवक्ता रीतेश कुमार बॉबी द्वारा दी गई।








