spot_img

Twitter पर फिर आया Blue Tick पाने का मौका, जानें पूरा Process

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive desk: माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Twitter पर हर कोई एक वेरिफाइड अकाउंट (Verified Account) चाहता है। पिछले कई सालों से यूजर्स के लिए Blue Tick Verification बंद था। लेकिन अब आपको इसके लिए इंतजार करने की जरूरत नहीं है। Twitter ने Blue Tick Verification प्रोसेस शुरू कर दिया है। जानिए कैसे मिलेगा वेरिफाइड अकाउंट..

Twitter:  फर्जी अकाउंट वाले यूजर्स का अकाउंट वेरीफाइड किया गया था 

जुलाई 2021 में Twitter ने गलती से कुछ फेक अकाउंट को भी वेरीफाइड कर दिया था. इस गलती को कंपनी ने स्वीकार भी किया था. कंपनी ने डेली डॉट को दिए एक बयान में कहा था कि :हमने गलती से कुछ फर्जी अकाउंट वाले यूजर्स का अकाउंट वेरीफाइड कर दिया था. अब हमने अपने मैनीपुलेशन और स्पैम पॉलिसी के तहत फर्जी अकाउंट्स को स्थायी रूप से सस्पेंड कर दिया है और उनके ब्लू बैज को हटा दिया है.” लिहाजा, यह भी एक कारण था कि कंपनी ने कुछ वक्त के लिए अपने वेरिफिकेशन प्रोसेस को रोक दिया था.

Twitter: किन यूजर्स का अकाउंट होगा वेरिफाइड?

वर्तमान में माइक्रो ब्लोगिंग साईट के द्वारा फिर से ब्लू टिक के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ट्विटर पर ब्लू बैज लोगों का यह बताता है कि वह अकाउंट पब्लिक इंटरनेट के लिए है और प्रमाणित है। कंपनी का कहना है कि ट्विटर के अनुसार अकाउंट वेरिफाइड कराने और ब्लू टिक लगाने के लिए आपके अकाउंट का असली, प्रसिद्ध और सक्रिय होना जरूरी है।
Notable की 6 कैटेगरी
सरकार
कम्पनीज, ब्रांड्स और संगठन
न्यूज संगठन और पत्रकार
मनोरंजन
स्पोर्ट्स और गेमिंग
ऐक्टिविस्ट, ऑर्गनाइजर्स और दूसरे प्रभावशाली व्यक्ति

कैसे करें अप्लाई?

नोटेबल के तहत आपका अकाउंट इन 6 कैटेगरी में से एक कैटेगरी से सम्बंधित होनी चाहिए. साल के अंत तक Notable में कुछ अन्य श्रेणियों को जोड़े जाने की तैयारी है। इसके अलावा अकाउंट सक्रिय का मतलब है कि पिछले 6 महीनों से आपका ट्विटर अकाउंट लगातार चालू होना चाहिए। आपकी पूरी जानकारी जैसे नाम, नंबर, ईमेल एड्रेस, प्रोफाइल पिक्चर अपडेट होनी चाहिए. इसके अलावा ट्विटर के नियम भंग करने की वजह से पिछले एक साल में आपका अकाउंट 12 घंटे या 7 दिनों के लिए बैन किया हुआ भी नहीं होना चाहिए।
ट्विटर वेरिफिकेशन रिक्वेस्ट भेजने के लिए अपने ट्विटर अकाउंट की Settings में जाकर Request Verification को चुनना होता है। जिसके अंदर Notable की 6 कैटेगरी आती है। उनमें से किसी एक को चुनना पड़ता है। हालांकि अब ट्विटर ने इस प्रोसेस पर रोक लगा दी है, क्योंकि उसके बैकलॉग में काफी ज्यादा रिक्वेस्ट आ चुकी है।

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मोबाईल कभी बंद नहीं करते? ये जानते ही जरूर दबायेंगे Restart बटन…

Kohramlive : आज के दौर में स्मार्टफोन हमारी दिनचर्या...

भारत में लॉन्च हुआ Redmi Turbo 5, 7540mAh बैटरी बनी सबसे बड़ी ताकत

Kohramlive : स्मार्टफोन बाजार में प्रतिस्पर्धा के बीच शाओमी...

OLA का नया दांव, अब डिलीवरी मार्केट में उतरेगी कंपनी…

Kohramlive : भारत के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में तेजी...

भारत में पहली बार आया Micro RGB TV…

Kohramlive : Samsung India ने भारत में अपना नया...