Kohramlive : हिन्दू धर्म में शक्ति की उपासना का महापर्व ‘चैत्र नवरात्रि’ अत्यंत श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जाता है। वर्ष 2026 में चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 19 मार्च, गुरुवार से होगी। इसी दिन से हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2083 का भी आगाज होगा। पंचांग के अनुसार चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर कलश स्थापना के साथ नौ दिवसीय उत्सव प्रारंभ होगा। ज्योतिषाचार्य के अनुसार प्रतिपदा तिथि 19 मार्च को सुबह 6.52 बजे से प्रारंभ होगी। प्रातः काल मुहूर्त सुबह 6.52 बजे से 7.43 बजे तक है। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.05 बजे से 12.53 बजे तक है। यदि सुबह कलश स्थापना संभव न हो तो अभिजीत मुहूर्त में पूजन करना श्रेष्ठ रहेगा।
नौ दिनों का आध्यात्मिक महत्व
इस वर्ष की नवरात्रि पूरे नौ दिनों की है, जिसे शास्त्रों में अत्यंत शुभ और फलदायी माना गया है। पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा की जायेगी। इसके बाद क्रमशः मां ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री की आराधना होगी। कई श्रद्धालु पूरे नौ दिन व्रत रखते हैं, जबकि कुछ भक्त अष्टमी या नवमी का विशेष व्रत करते हैं। चैत्र नवरात्रि में दुर्गा अष्टमी 26 मार्च को और महानवमी 27 मार्च को मनाई जायेगी। इन दोनों दिनों में कन्या पूजन का विशेष महत्व है, जहां कन्याओं को मां का स्वरूप मानकर भोजन कराया जाता है और उपहार दिये जाते हैं। नौ दिनों के व्रत का पारण 28 मार्च, शनिवार को सूर्योदय के बाद दशमी तिथि में किया जायेगा।
चैत्र नवरात्रि 2026 कैलेंडर
- 19 मार्च (गुरुवार): कलश स्थापना, मां शैलपुत्री पूजा
- 20 मार्च (शुक्रवार): मां ब्रह्मचारिणी पूजा
- 21 मार्च (शनिवार): मां चंद्रघंटा पूजा
- 22 मार्च (रविवार): मां कुष्मांडा पूजा
- 23 मार्च (सोमवार): मां स्कंदमाता पूजा
- 24 मार्च (मंगलवार): मां कात्यायनी पूजा
- 25 मार्च (बुधवार): मां कालरात्रि पूजा
- 26 मार्च (गुरुवार): मां महागौरी पूजा (दुर्गा अष्टमी)
- 27 मार्च (शुक्रवार): मां सिद्धिदात्री पूजा (महानवमी)
- 28 मार्च (शनिवार): व्रत पारण (दशमी)
चैत्र नवरात्रि के इन नौ दिनों में श्रद्धालु व्रत, जप, हवन और देवी आराधना के माध्यम से शक्ति, समृद्धि और सुख-शांति की कामना करते हैं।
इसे भी पढ़ें : उपराष्ट्रपति को CM हेमंत ने दी बधाई… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : तमिलनाडु में ‘विजय तूफान’, पहले ही चुनाव में TVK 100 पार…
इसे भी पढ़ें : रांची में अब ‘नो रिस्क’ बोटिंग, DC ने दिये सख्त निर्देश… जानें
इसे भी पढ़ें : Bengal Chunav Result : रुझानों में BJP की प्रचंड धमक, ममता बोलीं, सूर्यास्त के बाद जीतेंगे
इसे भी पढ़ें : साढ़े चार महीने की ‘नन्ही नजर’ ने जीता अवार्ड…






