spot_img

दहल उठा चाईबासा, दो जवानों को किया गया एयरलिफ्ट

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chaibasa : झारखंड के घने और दुर्गम सारंडा जंगल एक बार फिर नक्सली हिंसा से दहल उठा है। शुक्रवार सुबह करीब 10:40 बजे जराइकेला थाना क्षेत्र के दीघा के पास हिंदूउली गांव में सुरक्षा बलों को निशाना बनाते हुए IED ब्लास्ट किया गया। इस विस्फोट में कोबरा बटालियन के दो जवान घायल हो गये।

नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन पर निकले थे जवान

सूत्रों के मुताबिक, सुरक्षा बल नक्सल प्रभावित इलाके में लॉन्ग रेंज पेट्रोलिंग (LRP) पर निकले थे। इसी दौरान जवान IED की चपेट में आ गये। घायल जवानों को जंगल से निकालकर तत्काल एयरलिफ्ट किया गया और बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया जा रहा है।

सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट पर हैं। इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है और यह आशंका जताई जा रही है कि नक्सली बड़ी साजिश की फिराक में हो सकते हैं।

जंगलों में छुपे खतरों के बीच तैनात जांबाज़

सारंडा का इलाका नक्सल गतिविधियों के लिए कुख्यात रहा है। यहां सुरक्षा बलों का हर ऑपरेशन किसी चुनौती से कम नहीं होता। जवानों की बहादुरी और सतर्कता ही है कि इस तरह की वारदातों के बावजूद इलाके में शांति बनाये रखने की कोशिशें जारी हैं।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

मानसून में बढ़ जाता है जॉन्डिस का खतरा, बचने के ये बेहतर उपाय…

Kohramlive : मानसून के दौरान दूषित पानी और भोजन...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

रिटायर्ड जज पहुंचे बिलौटी गांव, तिवारी एन’काउंटर केस की जांच शुरू…

Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर...