spot_img

राम मंदिर में लगने वाले सीमेंट, मिट्टी और मोरम की होगी जांच

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

 

नई दिल्ली: अयोध्या के रामजन्मभूमि में विराजमान रामलला के मंदिर निर्माण के लिए नींव खोदने और उसे भरने में अभी समय लगेगा। राम मंदिर को प्राकृतिक आपदाओं से एक हजार साल तक सुरक्षित रखने के लिए हर तकनीकी पहलू पर विशेषज्ञ लगातार शोध कर रहे हैं। रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि राम मंदिर निर्माण में जिन सामग्रियों का उपयोग किया जाना है, पहले उनकी ताकत की जांच की जानी है। फिर इसके बाद उनकी ताकत अथवा क्षमता को बढ़ाने के लिए उसमें विशेष रसायनों का प्रयोग किया जाना है। इन सभी विषयों पर भी सीबीआरआई व आईआईटी चेन्नई के विशेषज्ञ शोध कार्य कर रहे हैं। उनका शोध पूरा होने के बाद ही अगले चरण में निर्माण की प्रक्रिया पर अमल हो सकेगा। उन्होंने बताया कि निर्माण में कौन सी और कहां कि गिट्टी प्रयोग होगी और कहां से मोरंग आएगी, उसका भी परीक्षण होना है। उन्होंने जानकारी दी कि बुंदेलखंड की गिट्टी को सबसे उपयुक्त माना जाता है। इसी तरह से बेतवा-केन नदी के मोरंग को भी सबसे अच्छा माना जाता है। फिर भी इनका परीक्षण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आईआईटी, चेन्नई के विशेषज्ञों ने दस-दस टन गिट्टी व मोरंग की मांग की है जिनका परीक्षण होना है। विशेषज्ञों की मांग के अनुसार यह गिट्टी और मोरंग चेन्नई भेजी जाएगी। उन्होंने बताया कि इसी तरह से सीमेण्ट का भी परीक्षण कर बताया जाएगा कि किस स्टैंडर्ड की सीमेण्ट प्रयोग की जानी चाहिए। विशेषज्ञ सीमेण्ट की क्षमता वृद्धि के लिए रसायनों पर शोध कर रहे है। इसके बाद उनकी रिपोर्ट मिलने पर ही काम को गति दी जा सकेगी। रामजन्मभूमि में विराजमान रामलला के मंदिर समेत पूरे ७० एकड़ नक्शे की स्वीकृति के बाद रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने आरटीजीएस के जरिए दो करोड़ दस लाख ६८ हजार १८४ विकास प्राधिकरण के खाते में भेज दी थी। फिर भी रह धनराशि प्राधिकरण के खाते में नहीं पहुंची। इसकी जब पड़ताल शुरू हुई तो तकनीकी खामी सामने आई। फिलहाल इसका निवारण किया गया और धनराशि प्राधिकरण खाते में हस्तान्तरित हो गयी। रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने बताया कि एएफडीए बोर्ड की ओर से दो करोड़ ११ लाख ३३ हजार १८४ रुपये का शुल्क आरोपित किया गया था। उन्होंने बताया कि चूंकि पहले चरण में मानचित्र के साथ ६५ हजार की धनराशि जमा की जा चुकी थी। इसके कारण यह राशि घटाकर शेष राशि का भुगतान किया गया।

इसे भी पढ़े : चीन से तनाव के बीच लद्दाख पहुंचे सेना प्रमुख नरवणे, स्थिति…

इसे भी पढ़े : नहीं रहे पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न प्रणब मुखर्जी, फेफड़ों में संक्रमण…

Reported By: KohramLive Desk

Verified and real-time news coverage. Our editorial team follows strict editorial ethics.

spot_img

Related articles:

UP : बारात लेकर निकले दूल्हे को मा’र दी गो’ली, दुल्हन करती रही इंतेजार…

शुक्रवार रात एक सनसनीखेज वारदात में दूल्हे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। खेतासराय थाना क्षेत्र के बादशाही बाजार में बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने बारात लेकर जा रहे आजाद बिंद (25) की गाड़ी को ओवरटेक कर UP

सर्च ऑपरेशन में बड़ी बरामदगी… जानें क्या-क्या

Chaibasa : पश्चिम सिंहभूम के सारंडा और टोंटो-गोइलकेरा क्षेत्र...

कांके रिजॉर्ट पहुंचे गवर्नर और CM, नवदंपति को दिया आशीर्वाद

रांची के कांके रिजॉर्ट में खास रौनक दिखी, जब राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत के पुत्र अभिनव के शादी के बाद आयोजित रिसेप्शन-सह-आशीर्वाद समारोह में शामि

Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।

JSCA लायेगा अपनी T20 लीग, एंट्री होगी फ्री…

झारखंड में क्रिकेट को नई उड़ान देने की तैयारी अब तेज हो गई है। JSCA ने SJ Uplift के साथ 7 साल का करार कर राज्य में फ्रेंचाइजी बेस्ड