Bihar : विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने CDPO (बाल विकास परियोजना पदाधिकारी) अनिता कुमारी को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोच लिया। खबर है कि नालंदा के नूरसराय थाना क्षेत्र के जगदीशपुर तियारी निवासी नागेंद्र कुमार ने निगरानी इकाई से गुहार लगाई थी। शिकायत में कहा गया कि CDPO अनिता कुमारी उन्हें आरोप पत्र बनाकर निलंबित कराने की धमकी दे रही थीं। आरोप है कि कार्रवाई से बचाने के नाम पर 10 लाख रुपये की रिश्वत मांगी गई। शिकायत की पुष्टि होते ही SVU की टीम ने चुपचाप जाल बिछाया। जैसे ही 50 हजार रुपये का ‘लेन-देन’ हुआ, टीम ने दबिश देकर अनिता कुमारी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उनके आवास की तलाशी ली गई, जहां से 4 लाख रुपये नकद बरामद हुये।
50 हजार लेते ही दबोची गईं CDPO, घर से मिले इतने लाख…
Date:








