KohramLive Desk : कोरोना के प्रकोप के बीच CBSE की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को लेकर बड़ा फैसला हुआ है। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी CBSE Board परीक्षाओं को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल ‘निशंक’, शिक्षा सचिव और सीबीएसई बोर्ड के अधिकारियों के साथ एक बैठक की। बैठक के बाद CBSE बोर्ड की 12वीं की परीक्षाएं टाल दी गई हैं, जबकि 10वीं की परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया है।
परफॉर्मेंस के आधार पर दिये जायेंगे 10वीं के स्टूडेंट्स को नंबर्स
सीबीएसई 10वीं के पेपर्स जो कि 4 मई से 14 जून तक होने थे, उन्हें पूरी तरह से रद्द कर दिया गया है। बोर्ड की ओर से छात्रों के परफॉर्मेंस के आधार पर नंबर्स दे दिए जाएंगे। अगर कोई छात्र या छात्रा अपने नंबर्स से खुश नहीं होगा, तो उसे बाद में एग्जाम देने का मौका मिलेगा।
12वीं की परीक्षाओं पर एक जून को होगा फैसला
इधर 12वीं की परीक्षाओं को टाल दिया गया है। 1 जून को एक और बैठक होगी, जिसमें तब के हालात को देखते हुए फैसला लिया जाएगा। अगर परीक्षाएं होंगी तो 15 दिन पहले ही छात्रों को सूचित कर दिया जाएगा।
इसे भी पढ़ें : BIG BREAKING : CBSE 10वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द, 12वीं की परीक्षा टली
इसे भी पढ़ें : BREAKING : यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ हुए कोरोना पॉजिटिव, कल हुए थे आइसोलेट






