spot_img

रद्द नहीं किए जाएंगे CBSE 12वीं बोर्ड के कंपार्टमेंटल एग्जाम, याचिका खारिज

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

kohramlive desk : सुप्रीम कोर्ट ने 12वीं के कंपार्टमेंटल एग्जाम रद्द करने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने पूछा था कि क्या 31 जुलाई तक परीक्षाएं कराई जा सकती हैं। इस पर अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने बताया कि 15 अगस्त तक एग्जाम कराने पर विचार चल रहा है।

Read More :खिलने से पहले ही कुचल दिया गया सीमा को… दास्तां सुन कांप जायेगी रूह… देखें वीडियो…

1,152 छात्रों की ओर से दायर की गई थी याचिका

कोर्ट में 1,152 छात्रों ने याचिका दायर कंपार्टमेंटल एग्जाम रद्द करने की मांग की थी। छात्रों ने सीबीएसई के मार्किंग फॉर्मूले पर भी सवाल उठाए थे। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने याचिका खारिज करते हुए कहा कि 12वीं के कंपार्टमेंटल, प्राइवेट और रिपीटर्स के छात्रों के लिए परीक्षाएं रद्द नहीं होंगी।

Read More :शूटर दादी चंद्रो तोमर के नाम से जाना जाएगा नोएडा शूटिंग रेंज

याचिकाकर्ता के वकील की दलील खारिज

एक याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि सीबीएसई कह रहा है कि कम्पार्टमेंट की परीक्षाएं 15 अगस्त से 15 सितंबर के बीच आयोजित की जाएंगी, जबकि आईआईटी कानपुर के एक अध्ययन से पता चलता है कि तीसरी लहर सितंबर में आएगी। एम्स का भी कहना है कि वायरस का एक और वर्जन 3 सप्ताह में आ सकता है। इस पर जस्टिस एमएम खानविलकर ने अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल से पूछा कि “अगर इम्प्रोवमेंट और कंपार्टमेंटल के छात्रों की संख्या कम है तो क्या 31 जुलाई तक लिखित परीक्षा नहीं कराई जा सकती। आप ऐसे छात्रों से एक हफ्ते में संपर्क करने के लिए बोलिए, तब अगस्त के पहले हफ्ते में परीक्षा कराई जा सकती है।” जवाब देते हुए एजी वेणुगोपाल ने बताया कि सरकार 15 अगस्त तक कंपार्टमेंट एग्जाम कराने पर विचार कर रही है।

Read More :UPSC की कर रही थी तैयारी, होटल के कमरे में लटकी मिली लाश… देखिये… (Video)

सीबीएसई के फॉर्मूले को कार्ट ने किया मंजूर

12वीं के छात्रों को पास करने के लिए सीबीएसई और आईसीएसई का फॉर्मूला अलग-अलग है। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने पूछा कि सीबीएसई के फॉर्मूले को आईसीएसई क्यों नहीं मान रहा। इस पर आईसीएसई के वकील ने कहा कि उनका बोर्ड 6 साल की परफॉर्मेंस के आधार पर आकलन करेगा। कोर्ट ने कहा कि 13 एक्सपर्ट की कमेटी ने सीबीएसई के मार्किंग फॉर्मूले को तैयार किया है, इसलिए हम इसे मंजूर करते हैं।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बैंक में नौकरी पाने का बेहतरीन मौका, डिटेल्स जानें…

Kohramlive : Bank of Baroda(बैंक) ने विभिन्न विभागों में...

CBSE छात्रों के लिए जरूरी खबर… जानें क्या

Kohramlive : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के लाखों...

झारखंड जेल में 340 पदों पर वैकेंसी, पूर्व सैनिकों के लिये मौका ही मौका…

Ranchi : सेना और अर्द्धसैनिक बलों से सेवानिवृत्त जवानों...

वैभव के छोटे भाई का बड़ा धमाका, क्या कर डाला… जानें

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट को वैभव सूर्यवंशी के रूप...