अब CBI के हवाले #Sushant केस की जांच, SC ने माना मुंबई पुलिस ने नहीं की जांच

Date:

spot_img
spot_img

नई दिल्ली : बॉलीबुड अभिनेता #Shushant Singh Rajput मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई के हवाले कर दी है. पटना कोर्ट की प्राथमिकी को सुप्रीम कोर्ट ने सही पाया है. कोर्ट ने कहा कि बिहार सरकार जांच की सिफारिश करने में सक्षम है. कोर्ट ने ये भी माना कि मुंबई पुलिस ने जांच नहीं की. सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में जांच का अधिकार किसे है, इसे लेकर मामला सुप्रीम कोर्ट में था. सुप्रीम कोर्ट ने सभी पक्षों से लिखित जवाब मांगे थे. बिहार सरकार, रिया चक्रवर्ती और सुशांत की फैमिली की तरफ से लिखित जवाब सुप्रीम कोर्ट में दिए गए थे. वहीं सीबीआई की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में लिखित जवाब दिया गया था. जवाब में कहा है कि कोर्ट को सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को अपनी जांच जारी रखने देना चाहिए.

पटना में दर्ज केस पर महाराष्ट्र सरकार का जवाब भी आया था. राज्‍य सरकार ने इसे गलत मंशा से दर्ज केस बताया था. साथ ही सीबीआई को केस ट्रांसफर करना गलत बताया था. वहीं बिहार सरकार ने पटना में दर्ज केस को सही बताते हुए दलील दी थी कि मुंबई पुलिस राजनीतिक दबाव में है और इसी कारण अभी तक मुंबई में इस मामले में केस तक दर्ज नहीं हुआ है. सुशांत केस को ट्रांसफर करने की याचिका में तर्क दिया गया था कि अधिकांश लेनदेन मुंबई में हुए और इस तरह से पटना पुलिस को इस मामले की जांच करने का कोई अधिकार नहीं है. वहीं, सीबीआई का कहना है कि याचिका गलत है और कई कारणों से खारिज होने के लायक है.

सुशांत की मौत की जांच के मामले में रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दी थी कि केस को बिहार से मुंबई ट्रांसफर कर दिया जाए. 11 अगस्त को इस केस की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई थी. सुशांत की मौत 14 जून को हुई थी. 2 महीने से ज्यादा वक्त हो गया है और कोई नतीजा नहीं निकल सका है. सुशांत का परिवार और उनके फैन्स जल्द से जल्द इस मामले में न्याय चाहते हैं. सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति, उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे सहित उनके दोस्त और प्रशंसक कई दिनों से सोशल मीडिया पर न्याय की मांग कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें :

टाटा जू में 3 नन्हे मेहमानों की एंट्री, अब जनता रखेगी नाम, जीतें फ्री एंट्री पास…

Jamshedpur : टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में खुशियों की...

आजाद भारत में कितनी महिलाओं को सचमुच दी गयी फां’सी?

Kohramlive(Bhavna Thakur) : क्या नीले ड्रम कांड वाली गुनहगार...

डॉ वर्मा बोले, ‘इंस्पेक्टर राज’ से भरोसे की ओर बढ़ता भारत…

Ranchi : देश की अर्थव्यवस्था की मजबूती केवल बड़े...

बूढ़ा पहाड़ के जंगल में जमीन में दबे मिले दो सिलेंडर…

Garhwa(Nityanand Dubey) : कभी माओवादियों का ऐसा गढ़, जहां...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: