Hazaribagh(Sunil Sahu) : हजारीबाग के पुलिस कप्तान अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि अपना दुखड़ा लेकर थाना जाने वाले लोगों की शिकायत नहीं सुनी गई तो वैसे थानेदार को दंडित किया जायेगा। फरियादी-दुखियारी को सुन उनकी परेशानी को दूर करना पुलिस का कर्तव्य है। हजारीबाग में आज आयोजित जन शिकायत समाधान के बाद उन्होंने मीडिया से कहा कि ज्यादातर मामले जमीन और आपसी विवाद को लेकर आये। वहीं, दहेज उत्पीड़न के भी कई मामले आये। बीते साल भी इस तरह के आयोजन किये गये थे, तब कई लोगों की समस्याओं का समाधान हो गया था। सुनें क्या बोले, पुलिस कप्तान अरविंद कुमार सिंह…
बेपरवाह थानेदार होंगे दंडित, ये बोल गये SP… देखें वीडियो #hazaribagh #sp #arvindsingh #Jharkhand pic.twitter.com/X2sv8K5xQ2
— KohramLive (@KohramLive) January 22, 2025












