Kohramlive : गर्मी की शुरुआत के साथ ही एसी का इस्तेमाल तेजी से बढ़ जाता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि कार का AC चलाना ज्यादा महंगा पड़ता है या घर का? आंकड़ों पर नजर डालें तो जवाब साफ है कि कार का AC घर के AC की तुलना में लगभग 3 गुना तक महंगा साबित हो सकता है। कार का AC सीधे इंजन से पावर लेता है। इसका मतलब है कि जैसे ही आप AC ऑन करते हैं, इंजन पर अतिरिक्त लोड पड़ता है और फ्यूल कंजम्पशन बढ़ जाता है। एसयूवी/पावरफुल इंजन (2.0 लीटर के आसपास) 1 घंटे में करीब 0.5–0.7 लीटर पेट्रोल पी जाता है। छोटी कार (हैचबैक/सेडान) 1 घंटे में लगभग 0.2–0.4 लीटर पेट्रोल गटक जाता। अगर पेट्रोल की औसत कीमत ₹100 प्रति लीटर मानें, तो एसयूवी का एसी ₹50–₹70 प्रति घंटा वहीं, छोटी कार का एसी ₹20–₹40 प्रति घंटा। खास बात यह है कि यदि कार खड़ी है और AC चल रहा है, तो खपत और बढ़ जाती है, क्योंकि इंजन को कूलिंग बनाये रखने के लिये ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है।
घर का एसी: बिजली पर चलता है, खर्च कम
घर के एसी की लागत उसकी क्षमता (टन) और स्टार रेटिंग पर निर्भर करती है। 1.5 टन 5-स्टार इन्वर्टर एसी 1 घंटे में लगभग 1.2–1.3 यूनिट बिजली एवं 1.5 टन 3-स्टार एसी:1.5–1.7 यूनिट प्रति घंटा खपत होती है। यदि बिजली दर ₹10 प्रति यूनिट मानी जाये, तो खर्च: ₹12–₹17 प्रति घंटा हो जाता है। यानी साफ है कि घर का AC, कार के ACकी तुलना में काफी सस्ता पड़ता है।
माइलेज बचाने के लिये अपनायें ये टिप्स
- छाया में पार्किंग करें: केबिन कम गर्म होगा, एसी पर लोड घटेगा।
- एसी ऑन करने से पहले शीशे खोलें: गर्म हवा बाहर निकल जाएगी।
- री-सर्कुलेशन मोड ऑन रखें: ठंडी हवा बार-बार ठंडी होती रहेगी।
- समय पर सर्विसिंग कराएं: फिल्टर साफ और एसी गैस सही रहेगी तो इंजन पर दबाव कम होगा।












