Kohramlive: महान तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले में अपने करियर का आखिरी मैच खेलने वाली हैं। इस सीरीज में भारतीय टीम पहले ही 2-0 की अजय बढ़त हासिल कर चुकी है। यह मुकाबला अनुभवी तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी के लिए खास है, जो अपने करियर का आखिरी इंटरनेशनल मैच खेलने उतरी हैं। ऐसे में भारतीय टीम की कोशिश इस मुकाबले को जीतकर झूलन गोस्वामी को यादगार विदाई देना चाहेगी।
झूलन गोस्वामी को यादगार विदाई
हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारतीय टीम पहले ही सीरीज में 2-0 की अजय बढ़त बना चुकी है। मुकाबले से पहले झूलन को उनकी शानदार क्रिकेटिंग करियर के लिए भारतीय टीम की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। यह झूलन और पूरी टीम के लिए काफी इमोशनल पल था। कप्तान हरमनप्रीत कौर तो अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाईं और फूट-फूटकर रोने लगीं। इसके बाद झूलन ने हरमनप्रीत को ढांढस बंधाया। सोशल मीडिया पर इस भावुक पल का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
There’s no Good in Goodbye 😢@ImHarmanpreet has an emotional moment with @JhulanG10 before the start of the 3rd #ENGvIND ODI 🫂#JhulanGoswami #SonySportsNetwork #SirfSonyPeDikhega pic.twitter.com/8WvUnCm3wI
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) September 24, 2022
झूलन ने मैच से पहले कहा
झूलन ने मैच से पहले कहा, ‘बीसीसीआई और बंगाल क्रिकेट संघ, मेरे परिवार, कोच, कप्तान सभी को धन्यवाद। इस मौके के लिए धन्यवाद, यह विशेष लम्हा है। मैंने 2002 में इंग्लैंड के खिलाफ करियर की शुरुआत की और इंग्लैंड के खिलाफ ही खत्म कर रही हूं। सबसे महत्वपूर्ण चीज यह है कि हम श्रृंखला में 2-0 से आगे हैं। प्रत्येक लम्हे के साथ काफी इमोशन्स जुड़ा हुआ है। ‘
Harmanpreet Kaur in tears for Jhulan Goswami’s last match #ENGvIND | #ThankYouJhulan pic.twitter.com/I8no7MhBSq
— Jhulan GOATswami (@Alyssa_Healy77) September 24, 2022
उन्होंने कहा, ‘2017 विश्व में हमने वापसी की और कड़ी चुनौती पेश की, किसी ने भी शुरुआत में नहीं सोचा था कि हम फाइनल में जगह बनाएंगे, हमने जिस तरह वह टूर्नामेंट खेला वह कुछ अलग था। वहां से भारतीय महिला क्रिकेट धीरे-धीरे आगे बढ़ा और अब हम शानदार राह पर हैं। हम युवा लड़कियों को खेल खेलने और क्रिकेट में करियर बनाने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। ‘ तीसरे वनडे मैच की बात करें तो इंग्लैंड ने टॉस जीतकर भारतीय टीम को पहले बैटिंग करने के लिए आमंत्रित किया।
Lots of smiles and tears in the Indian camp as Jhulan Goswami bids farewell to international cricket ✨
📸: @BCCIWomen pic.twitter.com/JhL8nQhMoa
— ICC (@ICC) September 24, 2022
झूलन का काफी शानदार रिकॉर्ड
19 साल की उम्र में 2002 में डेब्यू करने वाली झूलन गोस्वामी ने भारतीय टीम के लिए 12 टेस्ट, 204 वनडे और 68 टी20 मैच खेले हैं। झूलन ने इस दौरान टेस्ट में 44, वनडे में 254 और टी20 में 56 विकेट लिए हैं। झूलन वनडे में 200 से ज्यादा विकेट लेने वाली दुनिया की अकेली महिला प्लेयर भी हैं। साथ ही वह मिताली राज (232) के बाद सबसे ज्यादा 202 वनडे मैच खेलने वाली दूसरी महिला क्रिकेटर हैं।
इसे भी पढ़ें : मां के सामने पहले बेटा-बहु की अर्थी उठी, फिर चार पोते-पोतियों का दर्दनाक अंत
इसे भी पढ़ें : कॉलेज गर्ल रहस्यमय ढंग से गायब, चिंता में डूबी मां क्या बोल गई… सुनें
इसे भी पढ़ें : ”BS” के बड़े संजाल को भेदा कोर्रा पुलिस ने, देखें क्या हुआ…












