spot_img

गर्ल्स वॉशरूम में रिकॉर्डिंग कर रहा कैंटीन कर्मी अरेस्ट

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में MMS कांड का मामला अभी हॉट बना हुआ है। इसी बीच आईआईटी मुंबई से भी एक ऐसा ही सनसनीखेज मामला सामने आ गया है। यहां एक 22 साल के कैंटीन वर्कर को कथित रूप से बाथरूम में एक छात्रा का वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का नाम पिंटू गरिया बताया जा रहा है। पिंटू पर बाथरूम के बाहरी हिस्से में लगे नल के पाइप पर चढ़कर वीडियो रिकॉर्ड करने का आरोप है। संस्थान ने कैंटीन को भी बंद कर दिया है।

हॉस्टल नंबर 10 का है मामला

घटना बीते रविवार को हॉस्टल नंबर 10 की है। आरोप है कि पिंटू ड्रेनेज पाइप पर चढ़कर बाथरूम की खिड़की से एक छात्रा का वीडियो बना रहा था। पिंटू के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 के तहत केस दर्ज हुआ है। बुधवार को उसे मैजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया जाएगा।

मोबाइल से मिला डिलीट फुटेज

डीसीपी (जोन-10) महेश्वर रेड्डी ने बताया, ‘पिंटू खिड़की से झांक रहा था, जब पीड़िता ने उसे नोटिस किया और हॉस्टल अथॉरिटी को अलर्ट किया। आरोपी का फोन सीज कर लिया गया। पवई पुलिस को मोबाइल में कोई वीडियो नहीं मिला। इसके बाद उसे फरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।’ मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, घटना सामने आने के बाद आईआईटी बॉम्बे की क्विक रिस्पॉन्स टीम को हॉस्टल बुलाया गया और एक कैंटीन वर्कर के मोबाइल के डिलीट फुटेज मिला। पुलिस को फोन सौंपने से पहले आरोपी ने वीडियो डिलीट कर दिया था।

सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की नहीं हो सकी थी पहचान

बताया जा रहा है कि हॉस्टल के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी को पहचानने में पुलिस को कामयाबी नहीं मिली थी। हालांकि, कैंटीन चलाने वाले पांच कर्मचारियों से हुई पूछताछ में मुख्य आरोपी के बारे में आखिरकार पुलिस को जानकारी मिल गई।
आईआईटी मुंबई ने बयान जारी कर कहा कि उन्होंने संदिग्धों की ओर से इस्तेमाल किए गए नल के पाइप के गैपों को बंद कर दिया है। सुरक्षा के मुद्दों पर कैंपस के छात्रों के साथ चर्चा कर रहे हैं। फिलहाल इस विवादित कैंटीन को बंद कर दिया गया है। अब यह केवल महिला कर्मचारियों की मदद से दोबारा खोली जाएगी।

पीड़िता ने जो कहा

पीड़ित छात्रा ने मीडिया को बताया कि वह देर रात वॉशरूम गई थी। इस दौरान उसे लगा कि खिड़की से कोई मोबाइल के जरिए उसका वीडियो बना रहा है। इसके बाद वह चिल्लाई और अपने दोस्तों के अलावा कॉलेज मैनेजमेंट को इस घटना की जानकारी दी। इसके बाद आईआईटी के छात्रों का एक समूह और कुछ प्रतिनिधिओं के साथ वह तुरंत शिकायत दर्ज कराने के लिए पवई पुलिस स्टेशन पहुंची थी।

मैनेजमेंट ने घटना को गंभीरता से लिया, व्यवस्था में बदलाव

आईआईटी मुंबई के स्टूडेंट विंग के डीन प्रफेसर तपनेंदु कुंडू ने बताया, ‘घटना को गंभीरता से लेते हुए आईआईटी प्रंबंधन समिति ने कई कदम उठाए हैं। हॉस्टल से बाहरी इलाके तक से रास्ते को सील कर दिया गया है। विभिन्न जगहों पर सीसीटीवी लगाया गया है। नए सिरे से लाइटिंग की गई है। महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रात्रि पाली की कैंटीन में महिलाओं को नियुक्त करने का फैसला किया गया है।’

इसे भी पढ़ें : कॉलेज गर्ल रहस्यमय ढंग से गायब, चिंता में डूबी मां क्या बोल गई… सुनें

इसे भी पढ़ें : नवरात्र 2022 : यहां फायरिंग कर दी गयी मां अम्बे को सलामी…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सिया-चेतन में फोन पर 238 घंटे बाते हुई, अब…

Kohramlive : पुणे के युवा कारोबारी केतन अग्रवाल की...

एक साथ तीन दारोगा की मौ’त, तहलका…

Bihar :  बेगूसराय में हुये भीषण सड़क हादसे में...

सास-दामाद की लव स्टोरी, वीडियो वायरल…

UP : रिश्तों की दुनिया में कुछ खबरें ऐसी...

पेट्रोल-डीजल और LPG को लेकर बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी फिर वायरल…

Kohramlive : ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते...