spot_img

SDM को थप्पड़ मा’रने वाला प्रत्याशी अरेस्ट, बवाल… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : SDM को थप्पड़ मारने वाले निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा को आज अरेस्ट कर लिया गया है। उनकी गिरफ़्तारी के बाद बवाल शुरू हो गया है। मामला राजस्थान के टोंक के के देवली-उनियारा से सामने आया है। गिरफ्तारी के विरोध में देवली-उनियारा के समरावता गांव की सड़कों पर जहां-तहां टायर जलाये गये। चक्का जाम किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। नरेश मीणा के समर्थकों और पुलिस के बीच हुये बवाल में दोनों तरफ से कई लोग घायल हुये। वहीं पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है।

यहां याद दिला दें कि बीते कल राजस्थान के टोंक जिले के देवली उनियारा सीट के निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा ने वहां ड्यूटी पर तैनात मालपुरा के SDM अमित चौधरी को थप्पड़ जड़ दिया। तैश में आ गये प्रत्याशी नरेश मीणा को पुलिस ने अपनी कस्टडी में ले लिया। जिसके कुछ घंटों बाद ही समर्थकों ने मीणा को पुलिस कस्टडी से छुड़ा लिया।

दरअसल बीते कल यहां देवली उनियारा सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग हो रही थी। खबर है कि देवली उनियारा विधानसभा क्षेत्र के समरावत गांव के लोगों ने मतदान का बहिष्कार किया। ग्रामीणों का कहना था कि उनका गांव पहले उनियारा उपखंड में था, लेकिन पिछली सरकार ने उनके गांव को उनियारा से हटाकर देवली में उपखंड में शामिल कर दिया था। नाराज व दुखी ग्रामीण लंबे समय से मांग कर रहे थे कि उनके गांव को वापस उनियारा में शामिल किया जाये। थप्पड़ जड़ने वाले प्रत्याशी ने मीडिया को अपना स्पष्टीकरण यह दिया कि गुजरे 4 घंटे से वे धरना दे रहे थे। ग्रामीणों की डिमांड थी कि उनके गांव को वापस उनियारा उपखंड में जोड़ दिया जाये, पर SDM ने विरोध कर रहे ग्राम वासियों के अगेंस्ट जाकर तीन लोगों को वोट डलवाया है, जिससे ग्रामीण आक्रोशित हो गये और यह घटना घटी है।

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के शिक्षा तंत्र में नई ताकत, 1,042 सहायक शिक्षक नियुक्त…

Ranchi : झारखंड सरकार ने प्राथमिक और मध्य विद्यालयों...

CBSE की नई गाइडलाइन जारी… जानें क्या

Kohramlive : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने थ्री-लैंग्वेज...

हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम होगा पहले से कहीं आसान…

Kohramlive : देश की स्वास्थ्य व्यवस्था अब तेजी से...

जुलाई में इतने रोज बैंक रहेंगे बंद, कहीं काम न अटक जाये… जानें

Kohramlive : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने जुलाई 2026...