Kohramlive : कनाडा के PM मार्क कार्नी ने PM नरेंद्र मोदी को जी7 सम्मेलन में शरीक होने के लिये न्योता दिया है। वहीं PM मोदी ने आमंत्रण के लिये उन्हें धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि शिखर सम्मेलन में उनसे मुलाकात का बेसब्री से इंतजार है। इस साल 15 से 17 जून को कनाडा के अल्बर्टा के कनानास्किस में जी7 सम्मेलन हो रहा है। इसमें अमेरिका, जापान, इटली, फ्रांस, ब्रिटेन, जर्मनी और कनाडा के दिग्गज नेता हिस्सा लेंगे। वहीं, भारत, ब्राजील, मैक्सिको, दक्षिण अफ्रीका, यूक्रेन के राष्ट्रपतियों और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री को भी शिखर सम्मेलन में आमंत्रित किया गया है। PM मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “प्रधानमंत्री मार्क कार्नी से बात कर खुशी हुई। उन्हें चुनाव में जीत की बधाई दी। भारत और कनाडा दोनों जीवंत लोकतंत्र हैं। हम आपसी सम्मान और साझा हितों के आधार पर साथ मिलकर काम करेंगे।”इन पंक्तियों में सिर्फ डिप्लोमेसी नहीं, एक ऐसा जज्बा था, जो रिश्तों को फिर से सींचने की तमन्ना से भरा था। इसी बीच PM नरेंद्र मोदी और कनाडा के नये प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के बीच हुई एक गर्मजोशी भरी बातचीत ने ठंडी पड़ी रिश्तों की राख में उम्मीद की चिंगारी जला दी है।
कनाडा के PM मार्क कार्नी ने PM मोदी को दिया न्योता…
Date:

सांप ने डंसा, डॉक्टर बोले, सॉरी, फिर भी तंत्र-मंत्र पर टिकी रही उम्मीद…
Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के रेंबो करमा...
मंत्री निशांत कुमार इस आवास में हुये शिफ्ट…
Patna : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज...
पीजी लॉज में हो रहा था गलत काम, छापा के बाद खुला राज…
Dhanbad : धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में सोमवार...
व्हाइट हाउस के अंदर की झलक, ट्रंप की पोती काई का वीडियो वायरल…
Kohramlive : दुनिया के सबसे सुरक्षित और चर्चित भवनों...
नशे के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी चोट…
Hazaribagh : नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में हजारीबाग...







