Giridih : गिरिडीह के वन्डर वेल इंटरनेशनल स्कूल के संचालक सोनू एजाज को अरेस्ट कर लिया गया। उसपर स्कूल में काम करने वाली एक नाबालिग लड़की ने गंभीर इल्जाम लगाये हैं। लड़की का इल्जाम है कि सोनू एजाज ने उसका नंबर हासिल कर उसे फोन करना शुरू किया। इसके बाद बहाने बना उसे अक्सर स्कूल बुला लेता था। बहला-फुसला उसे अपने कमरे में ले गया और मन के विपरित उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। चुपके से अश्लील वीडियो बना लिया। वहीं वीडियो वायरल करने की धमकी देकर यौन शोषण करता रहा। उसे धर्म बदलने के लिये भी टार्चर किया गया।
यौन शोषण की शिकार नाबालिग लड़की घर में गुमशुम रहने लगी। बहुत पूछने पर उसने सबकुछ अपने घरवाले को बता दिया। इसके बाद उसके पिता ने गिरिडीह के हीरोडीह थाना में FIR दर्ज कराया। कोई कार्रवाई नहीं होता देख उन्होंने सारी बातों से भाजपा नेता बाबू लाल मरांडी को अवगत कराया। मरांडी ने अपने ट्वीटर हैंडल में लिखा था कि गिरिडीह स्थित वन्डर वेल इंटरनेशनल स्कूल के संचालक सोनू एजाज ने विद्यालय में कार्यरत एक नाबालिग युवती के साथ जबरन शारिरिक संबंध बनाया है। उसने दुष्कर्म का वीडियो बनाकर कई अन्य मौकों पर भी युवती का शोषण किया। पीड़िता के परिजनों ने शिकायत की एक कॉपी उपलब्ध कराते हुए बताया कि ब्लैकमेल कर धर्म परिवर्तन और शादी करने का दवाब भी बनाया जा रहा है। प्रथम दृष्टया यह लव जिहाद का मामला प्रतीत होता है। संभव है कई अन्य लोग भी इस साजिश का हिस्सा हो, इसलिए झारखंड पुलिस के वरीय अधिकारी मामले को संज्ञान में लेते हुए आरोपी गिरफ्तार करें और पीड़िता को उचित सहायता प्रदान करें।
इसे भी पढ़ें : दिल्ली में धराया संदेही आतंकी गढ़वा का, शाहनवाज ने उगले राज… जानें
इसे भी पढ़ें : रांची, गोड्डा और खगड़िया के अपराधी ने कर डाला बड़ा कांड… जानें
इसे भी पढ़ें : SSP निकले रोड पर, बमक गये पूरा… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : धाविका पारूल चौधरी ने झटके गोल्ड…
इसे भी पढ़ें : क्या बताये मैडम, मेरे साथ गलत हो गया, थाना में जोरदार हंगामा… जानें












