Latehar : लातेहार के महुआडांड़ थाना क्षेत्र स्थित ओरसा घाटी में रविवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। घाटी में अचानक पर्यटक बस पलट गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक बस में सवार यात्री छत्तीसगढ़ के बलरामपुर से लोध फॉल घूमने जा रहे थे। हादसे के बाद घाटी में चीख-पुकार और अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मनोज कुमार मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। एंबुलेंस को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। घायलों को लगातार महुआडांड़ सरकारी अस्पताल लाया जा रहा है। फिलहाल प्रशासन मौके पर मौजूद है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।




