spot_img
spot_img
spot_img

वाराणसी से अयोध्या जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, मची चीख पुकार

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : यूपी में रामलला के दर्शन के लिए वाराणसी से अयोध्या जा रही श्रद्धालुओं से भरी एक बस डिवाइडर से टकरा गई। टकराने के बाद बस पलट गई। इस कारण 28 श्रद्धालु जख्‍मी हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया। दो की हालत नाजुक होने से डॉक्‍टर ने उन्‍हें ट्रॉमा सेंटर, लखनऊ रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही डीएम जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना।

पुणे के रहने वाले हैं सभी श्रद्धालु

महाराष्ट्र के पुणे जिले के भोसरी थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर के रहने वाले श्रद्धालु तीर्थयात्रा पर निकले हैं। वाराणसी में काशी विश्वनाथ धाम का दर्शन करने के बाद वे मंगलवार की देर शाम अयोध्या के लिए बस पर बैठकर निकले थे। जानकारी के अनुसार, सभी श्रद्धालु वाराणसी से छह बसों में सवार होकर अयोध्या रामलला के दर्शन के लिए निकले थे। जो बस हादसे का शिकार हुई, वह छठी बस थी। शेष पांच बसें अयोध्या के लिए आगे निकल चुकी थीं। यह बस बुधवार की भोर में सुल्तानपुर जिले के गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के टाटिया नगर के पास पहुंची थी कि अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। तेज आवाज सुनकर टाटिया नगर पुलिस चौकी पर ड्यूटी पर मौजूद पुलिस कर्मी भागकर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने देतोबा काशीनाथ (70), विकास पंडरनाथ पांडेय (43) निवासी शास्त्रीनगर थाना भोसरी जिला पुणे महाराष्ट्र को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।

इसे भी पढ़ें :मां हीराबेन से मिलने अस्पताल पहुंचे PM मोदी, डॉक्टरों ने कही ये बात…

इसे भी पढ़ें :PM की मां की बिगड़ी तबीयत, अहमदाबाद रवाना हुये मोदी… देखें

इसे भी पढ़ें :वीडियोकॉन के संस्थापक वेणुगोपाल धूत का कैसे हुआ पतन… जानें

इसे भी पढ़ें :जनवरी में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, समय से निपटा लें अपना काम

इसे भी पढ़ें :12वीं पास के लिए CRPF में निकली बंपर VACANCY, देखें डिटेल

इसे भी पढ़ें :4500 पदों पर बहाली करेगा SSC, इस तारीख तक कर सकते हैं अप्लाई

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शादी से 12 दिन पहले उजाड़ दिया पूरा परिवार…

UP : यूपी के के बदायूं में एक दर्दनाक...

ट्रंप टैरिफ का खेल खत्म, भारत को मिल सकते हैं 94,649 करोड़ रुपये…

Kohramlive : कभी दुनिया की सबसे ताकतवर अर्थव्यवस्था की...

पुलिस अंकल, “मम्मा ने पापा को मा’र डाला,”जानें क्यों…

UP : करीब नौ साल पहले लव मैरिज करने...

घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…

UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...

‘बेटी’ को ले गया मौ’त के मुहाने पर, फिर…

UP : रिश्तों की दुनिया में पिता को बेटी...