Choupara(Krishna Paswan) : चौपारण के परियोजना +2 उच्च विद्यालय, रामपुर में सेंधमारी कर अज्ञात चोर वहां से कई कीमती सामान और कंप्यूटर चुरा कर ले गये। इस वारदात को बीती रात स्कूल में लगे चार ताले को तोड़कर अंजाम दिया गया। स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक मनोज यादव ने थाने में लिखित रपट दर्ज कराई है।
थाना में दिये गये आवेदन में इस बात का जिक्र किया गया है कि स्कूल से सर्वर मॉनिटर-1, थिन क्लाइनेट मॉनिटर- 10 , थिनक्लाइंट-10, कीबोर्ड-10, माउस-6, वीजी एकेबल – 11, पावर केबल-7, थिन क्लाइंट पावर- 5 ओएस, नेटवर्किंग फोर्ट स्किड्ट-2, स्टैंड के साथ बैटरी-8, स्टेप्लाइजर केवीए-1, प्रिंटर 1,प्रोजेक्टर-1, स्पीकर-3. यूपीएस-1 की चोरी हुई है। मौके पर पहुंचे चौपारण के BEEO राकेश सिंह व चौपारण पुलिस ने पूरे मामले का जायजा लिया।












