Giridih : गिरिडीह के हिरोडीह थाना क्षेत्र के किसगो गांव में रहनेवाले सुधाकर गुप्ता के घर में सेंधमारी कर कीमती गहने-जेवरात चुराने वाले चोरों को पुलिस ने खोज निकाला। चोरों ने बंद कमरे का ताला तोड़कर कमरे में रखे अलमीरे से लगभग 12 लाख रुपये के सोना और चांदी के जेवरात चुरा लिये थे। पुलिस कप्तान के निर्देश पर खोरीमहुआ के SDPO के नेतृत्व में गठित टीम ने संदेही चोर प्रेम कुमार गुप्ता को अरेस्ट कर लिया। इसकी निशानदेही पर 1 पीस सोना का चेन, 1 पीस सोना का अंगूठी, 1 जोड़ा कान का झुमका, 1 पीस गले का सोने का लोकेट, 1 पीस नाक का नथिया (सोने का), 1 जोड़ा चांदी का पायल, 2 पीस Vivo मोबाइल, 1 नीले रंग का बैगपैक एवं 10 हजार रुपये कैश मिले। गिरफ्तार चोर की निशानदेही पर शुगंगा ज्वेलर्स, धनवार से सोना का कंगन 1 पीस एवं अशोक सन्स एंड ज्वेलर्स, धनवार से सोना का गलाया हुआ थाका (सिल्ली) – 11.370 ग्राम बरामद किये गये।
सेंधमारी कर जेवर चुराने वाले पकड़े गये…
Date:

गहरे नाले और गड्ढों में छुपाकर चल रही थीं भट्टियां ध्वस्त…
Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के कारोबार...
राबड़ी देवी को खाली करना होगा चर्चित बंगला, अब हुआ इस मंत्री के नाम…
Bihar : करीब दो दशक तक पटना का “10...
“दिव्यांगों को उनका हक दिलाइये विधायक जी…”
Hazaribagh(Krishna Paswan) : ''हजारीबाग के बरही विधानसभा में ऐसे...
रांची में ब्राउन शुगर का बड़ा खेल बेनकाब…
Ranchi : राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित...





