spot_img
spot_img
spot_img

डाक विभाग में 28,740 पदों पर बंपर भर्ती, कल तक करें OTR…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिये बड़ी खुशखबरी है। भारतीय डाक विभाग ने देशभर के विभिन्न राज्यों में ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के 28,740 रिक्त पदों को भरने के लिये भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन प्रक्रिया चालू हो चुकी है और 10वीं पास युवा तय तिथियों के भीतर इसमें शामिल हो सकते हैं। वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) की अंतिम तिथि 14 फरवरी है।  वहीं, आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 16 फरवरी है। आवेदन शुल्क जनरल / OBC को 100 रुपये एवं  SC / ST / दिव्यांग निःशुल्क आवेदन भर सकते हैं।

पात्रता एवं मापदंड

  • किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से 10वीं (मैट्रिक) पास
  • 10वीं में गणित और अंग्रेजी विषय में पासिंग मार्क्स अनिवार्य
  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 40 वर्ष
  • आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार ऊपरी आयु में छूट

राज्यवार पदों का हाल

इस भर्ती में देश के लगभग सभी डाक सर्किल शामिल हैं। सबसे ज्यादा पद उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में हैं। झारखंड: 908 पद, उत्तर प्रदेश: 3,169 पद, महाराष्ट्र (मराठी): 3,460 पद, पश्चिम बंगाल: 2,765+ पद, मध्य प्रदेश: 2,102 पद, तमिलनाडु: 2,009 पद, गुजरात: 1,782 पद, केरल: 1,691 पद।

खुद करें आवेदन, आसान स्टेप्स में

उम्मीदवार खुद ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं…

1️⃣ आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जायें
2️⃣ होम पेज पर Registration for GDS Online Engagement के नीचे Click Here पर क्लिक करें
3️⃣ Click Here to Register/Apply विकल्प चुनें
4️⃣ New Candidate Registration पर क्लिक कर जरूरी जानकारी भरें
5️⃣ आवेदन फॉर्म पूरा करें और शुल्क (यदि लागू हो) जमा करें
6️⃣ फॉर्म सबमिट कर प्रिंटआउट सुरक्षित रखें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मुहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में, DC-SP उतरे सड़कों पर…

Hazaribagh : मुहर्रम का पर्व नजदीक आते ही जिला...

262 युवाओं के हाथों में नौकरी, CM ने दी जिम्मेदारी की सीख…

Ranchi : झारखंड मंत्रालय के सभागार में बुधवार का...

झारखंड में कहीं बरसे बादल, कहीं बरसी आग…

Ranchi : झारखंड में कहीं आसमान में बादलों की बारात...

गुड़गांव से गायब हुआ ट्रक, देवघर में मिला पूरा खजाना…

Deoghar : देवघर जिले में पुलिस ने एक...

सरकारी अस्पतालों में बच्चे के जन्म पर मिलेगा तोहफा, चौंक जायेंगे आप…

Kohramlive : तमिलनाडू सरकार ने नवजात बच्चों के लिये...