kohramlive desk : Student’s के लिए Indian Army, Navy और Indian Coast Guard में सरकारी नौकरियों के शानदार मौके हैं। भारतीय सेना के बंगाल इंजीनियर्स ग्रुप, 11 गोरखा राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर, नौसेना और इंडियन कोस्ट गार्ड में सरकारी नौकरियां हैं। यहां लोअर डिवीजन क्लर्क स्टोर कीपर, सिविल ट्रेड इंस्ट्रक्टर, कुक, एमटीएस, फायरमैन, फार्मासिस्ट और पेस्ट कंट्रोल वर्कर, इंजन ड्राइवर, सारंग लश्कर और फर्स्ट क्लास लश्कर जैसे पदों पर भर्तियां होंगी। आवश्यक शैक्षिक योग्यता 10वीं,12वीं पास होना जरूरी है।
भिन्न-भिन्न तारीखें और योग्यताएं हैं
भारतीय सशस्त्र बलों में निकली इन भर्तियों के लिए आवेदन की भिन्न-भिन्न तारीखें और योग्यताएं हैं। इसलिए आवेदन से पहले नोटिफिकेशन अच्छी तरह जरूर पढ़ लें।
10th, 12th पास के लिए नौकरियां बंगाल इंजीनियर्स ग्रुप एवं सेंटर में
भारतीय सेना के बंगाल इंजीनियर्स ग्रुप एवं सेंटर में लोअर डिवीजन क्लर्क स्टोर कीपर, सिविल ट्रेड इंस्ट्रक्टर (इलेक्ट्रिशियन, ड्रॉफ्ट्समैन, प्रिंटिंग प्रेस ऑपरेटर), कुक, एमटीएस (वाचमैन, गार्डनर, सफाईवाला, लश्कर, वाशरमैन, बारबर) पदों पर भर्ती निकली है। BEG Roorkee Recruitment 2022 लिए आवेदन की आखिरी तारीख भर्ती विज्ञापन जारी होने से 30 दिन तक है।
11 गोरखा राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर में नौकरियां
भारतीय सेना के 11 गोरखा राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर, लखनऊ ने स्टेनो ग्रेड-2 और बारबर के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती का नोटिफिकेशन 12 मार्च से 18 मार्च के रोजगारस समाचार पत्र में प्रकाशित हुआ है। इस भर्ती के लिए 10वीं और 12वीं पास युवा ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। 11 गोरखा रेजिमेंटल सेंटर भर्ती 2022 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख भर्ती विज्ञापन जारी होने की तारीख से 28 दिन तक है।
10वीं पास के लिए नौकरियां नौसेना की पश्चिमी कमान में
भारतीय नौसेना की पश्चिमी कमान ने ग्रुप C पदों पर भर्ती निकाली है। इसके अंतर्गत फायरमैन, फार्मासिस्ट और पेस्ट कंट्रोल वर्कर के पदों पर भर्ती होगी। भारतीय नौसेना ग्रुप सी भर्ती 2022 का विज्ञापन 26 फरवरी के रोजगार समाचार पत्र में प्रकाशित हुआ है। इस भर्ती के लिए आवेदन विज्ञापन जारी होने से 60 दिन के भीतर करना है।
10वीं पास के लिए नौकरियां इंडियन कोस्ट गार्ड में
इंडियन कोस्ट गार्ड ने इंजन ड्राइवर, सारंग लश्कर और फर्स्ट क्लास लश्कर पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिस जारी किया है। इस भर्ती का नोटिफिकेशन कोस्ट गार्ड रीजन पोस्ट ब्लेयर, अंडमान एवं निकोबार के मुख्यालय ने जारी किया है. इस भर्ती का नोटिफिकेशन 12 से 18 मार्च 2022 के रोजगार समाचार पत्र में प्रकाशित हुआ है. इस भर्ती के लिए आवेदन ऑफलाइन करना है। इंडियन कोस्ट गार्ड भर्ती 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया विज्ञापन जारी होने से 30 दिन तक चलेगी।
भर्ती का नोटिस देखें
इसे भी पढ़ें : रिम्स में गुंडागर्दी, मरीज के परिजनों के साथ कैसे कर रहे सुरक्षाकर्मी, देखिये…
इसे भी पढ़ें : बांझ कहलाने से अब बच सकती है, बशर्ते…
इसे भी पढ़ें : बुझते चिराग को जलाने के लिए खुद जलती है मीरा ठाकुर…
इसे भी पढ़ें : गरीबों के मुसीबतों की खरीदार को मिला बड़ा इनाम, देखें क्यों…
इसे भी पढ़ें : जमाने भर में बढ़ी घर की शान बेटियों से…
इसे भी पढ़ें : रांची IG आवास में अचानक भागने लगे पुलिसकर्मी, देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : गढ़वा में बड़ा हादसा, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, 5 का क्या हुआ देखें…
इसे भी पढ़ें : अर्जुन और कड़िया के साथ क्या हो गया, देखें…












