Bihar : 6 महीने पहले लव मैरिज करने वाली काजल को जीने नहीं दिया गया। इल्जाम है कि उसके पति आकाश ने उसे दनादन तीन गोली मार मौत के घाट उतार दिया। जिसके बाद आकाश मौके से फरार हो गया। काजल 3 महीने की प्रेग्नेंट थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दिल को दहला देने वाली यह वारदात मुजफ्फरपुर के मोतीपुर थाना क्षेत्र के महवल के कुशाही गांव में हुई।
घटना के संबंध में जो बातें सामने आई उसके अनुसार बीते कल दोपहर में आकाश अपने एक दोस्त के साथ बाइक से आया और कमरे में घुस काजल पर दनादन गोलियां दाग दी। गोली सीने और मुंह पर मारी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आकाश बाइक से बरूराज की ओर भाग गया। काजल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के वक्त काजल घर पर थी। सास घर के बाहर थी। गोलियों की आवाज पर आसपास के लोग घर पहुंचे। जिसके बाद उन्होंने खबर पुलिस को दी।
काजल और आकाश के बीच 2 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। काजल के घरवाले इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे। लेकिन बेटी के आगे वे बेबस हो गये। 6 महीने पहले 14 नवंबर 2022 को उन्होंने दोनों की शादी करा दी। काजल की मां ने बताया कि शादी के वक्त उन्होंने एक कार, दस लाख रुपए कैश और गहनें गिफ्ट में दिए थे। बावजूद इसके उसे और दहेज के लिए टॉर्चर किया जाता था। दामाद और उसके घरवाले और 20 लाख रुपए और स्कॉर्पियो की मांग कर रहे थे। लेकिन इतनी बड़ी रकम देने के लिए हम सक्षम नहीं थे। सो बेटी को मार डाला। पुलिस इस मामले की गहराई से तफ्तीश कर रही है।
इसे भी पढ़ें : सीएम आवास तक नहीं पहुंच पाये स्टूडेंट्स, बंद का ऐलान… देखें
इसे भी पढ़ें : गवर्नर के काफिले में शामिल दमकल दुर्घटनाग्रस्त… देखें कहां
इसे भी पढ़ें : यात्रियों से खचाखच भरी बस पलटी, मची चीख-पुकार… देखें
इसे भी पढ़ें : झारखंड में इस दिन बदलेगा मौसम का मिजाज, देखें
इसे भी पढ़ें : ओरमांझी में जिं’दा ज’ल गया ड्राइवर, देखें कैसे…
इसे भी पढ़ें :पूरे UP में हाईअलर्ट, प्रयागराज में इंटरनेट बंद, धारा-144 लागू
इसे भी पढ़ें :बंद घरों का शिकार करने वालों का क्या हुआ…देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :CM हेमंत सोरेन शरीक हुये दावत-ए-इफ्तार में…








