Kohramlive : अभिनेता सलमान खान के मुंबई में गैलेक्सी अपार्टमेंट की सुरक्षा और बढ़ा कर तगड़ी कर दी गई है। अब उनकी घर की बालकनी की तस्वीरें सामने आई है। बालकनी में बुलेटप्रूफ ग्लास लगाया गया है। इसको लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिल रही धमकियों के बीच सलमान खान के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई है। हाल ही में सुरक्षा के तगड़े इंतेजाम के बीच सलमान खान गुजरात के जामनगर गये थे, यहां उन्होंने अंबानी परिवार के घर पर दोस्तों और परिवार के साथ शानदार तरीके से अपना 59वां जन्मदिन मनाया था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वह रश्मिका मंदाना के साथ अपनी आगामी फिल्म सिकंदर की अंतिम शूटिंग शुरू करने के लिए तैयार हैं। आखिरी शेड्यूल 10 जनवरी को मुंबई में शुरू हो सकता है। दबंग के फैंस सिकंदर फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसमें सलमान को एक्शन से भरपूर अवतार में दिखाया जायेगा। सिकंदर में सलमान के साथ प्रतीक बब्बर, सत्यराज, काजल अग्रवाल और शरमन जोशी भी दिख सकते हैं। साजिद नाडियाडवाला द्वारा प्रस्तुत और एआर मुरुगादॉस द्वारा निर्देशित फिल्म सिकंदर ईद 2025 पर सिनेमाघरों में रिलीज किये जाने की संभावना है।
![]()
इसे भी पढ़ें :भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों के नामों का किया ऐलान… देखें लिस्ट
इसे भी पढ़ें :दुनिया का सबसे आबादी वाला शहर बना प्रयागराज, ठंड भी डिगा नहीं सकी…
इसे भी पढ़ें :केंद्र सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा गिफ्ट…
इसे भी पढ़ें :आठवीं क्लास तक की छुट्टियां बढ़ाने का ऐलान…
इसे भी पढ़ें :गलत था इरादा, हथियार के साथ धरा गये 7, क्या बोले SP… देखें वीडियो








