Chaibasa : चक्रधरपुर के श्यामराईडीह चौक में आज दिन दहाड़े गोली चली। खबर है कि दो युवकों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसमें से एक ने अपने कमर में खोसी पिस्टल निकाल गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली किसी को लगी नहीं। वहीं, गोली चलने की आवाज सुनकर चौंक में तहलका मच गया। घटना के बाद दोनों युवक वहां से भाग निकले। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने मौके से खोखा, स्कूटी और बाइक को जब्त की है। जिस स्थान पर गोली चलाई गई थी, वहां पर एक पोल में CCTV कैमरे लगे हैं, लेकिन वे खराब हैं। इससे घटना में शामिल लोगों की पहचान नहीं हो पाई है।
ये भी पढ़े :स्कूल बंद, अगले आदेश ऑनलाइन होंगी कक्षाएं…
ये भी पढ़े :पाकुड़ में गजब का बोल गईं कल्पना सोरेन… देखें वीडियो








