spot_img

हर किसी के सर्वांगीण विकास को लेकर बजट बने : हेमंत सोरेन

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने आज वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट की तैयारियों को लेकर हाई लेवल मीटिंग की। CM ने आगामी बजट में राज्य में इंफ्रास्ट्रक्चर, शिक्षा, खेल, स्वास्थ्य, उद्योग, कृषि, बिजली, पानी, सड़क, आवास योजना और सामाजिक सुरक्षा के तहत पेंशन राशि, स्कूल एवं कॉलेजों में पढ़ने वालों छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति सहित अन्य प्रमुख मुद्दों पर विशेष फोकस दिये जाने पर जोर दिया। इस अवसर पर राज्य के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव भी मौजूद थे। झारखंड वासियों की प्राथमिकताओं और आकांक्षाओं का ख्याल रखते हुये एक बेहतर बजट तैयार करने का निर्देश दिये गये। बजट में जन-कल्याण और सर्वांगीण विकास पर जोर रहना चाहिये।

CM हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। गांव, कृषि, किसान और नौजवान पर फोकस करते हुए जन कल्याणकारी योजनाओं को उन तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है। बजट में रोजगार तथा स्वरोजगार के प्रावधानों में वृद्धि पर जोर दें। आनेवाले समय में भी इन्हें और मजबूत किया जायेगा। CM ने कहा कि बजट 2024-25 में दूरदर्शिता के साथ प्रावधानों को समाहित करें। गरीबों का भला उनकी सरकार का मूल मकसद है। सरकारी योजनाओं का लाभ विकास की राह में खड़े अंतिम व्यक्ति तक को मिले।

CM हेमंत सोरेन ने अधिकारियों से कहा कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट में राज्य में लघु एवं कुटीर उद्योगों को बढ़ावा, मनरेगा के लिए प्रावधान, रोजगार तथा स्वरोजगार बढ़ाने, खेल गतिविधियों को बढ़ावा, महिलाओं के स्वास्थ्य में सुधार, बच्चों के पोषण में सुधार सहित अन्य सभी जरूरी क्षेत्रों में विशेष प्रावधान करने का निर्देश दिये। CM ने कहा कि आगामी बजट में एक नई और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है।

मीटिंग में वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव, मुख्य सचिव एल० खियांग्ते, विकास आयुक्त अविनाश कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वंदना दादेल, वित्त विभाग के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव विनय कुमार चौबे, योजना एवं विकास विभाग के सचिव  प्रशांत कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : सस्ती हो सकती है इस फ्लाइट्स की टिकट… जानें

इसे भी पढ़ें :गैंगस्टर का खासमखास ऐसे धरा गया आसानी से…

इसे भी पढ़ें :रेलवे लाइन के किनारे मिली सिर क*टी ला*श…

इसे भी पढ़ें :25 लावारिस ला’शों को मिली सद्गति…

इसे भी पढ़ें :राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव का आगाज, क्या बोल गये सीएम… जानें

इसे भी पढ़ें :झारखंड में पारा गिरने का पूरा चांस, कहां-कहां ठंड सतायेगी… जानें

इसे भी पढ़ें :जल्द बनने वाला था दूल्हा, पर हो गया बड़का कांड

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

मानसून में बढ़ जाता है जॉन्डिस का खतरा, बचने के ये बेहतर उपाय…

Kohramlive : मानसून के दौरान दूषित पानी और भोजन...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

रिटायर्ड जज पहुंचे बिलौटी गांव, तिवारी एन’काउंटर केस की जांच शुरू…

Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर...