spot_img
spot_img

रिश्‍ते में थे भाई-बहन, पर कर गये यह भूल, देखें…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

East Singhbhum : रहस्‍यमय ढंग से गायब लखन सोरेन और सलमा किस्‍कू की लाशें आज रेलवे लाइन पर मिली। लगभग 20 साल का लखन बीते शनिवार से गायब था। वहीं 17 साल की सलमा परीक्षा देने के नाम पर घर से निकली थी। उसके बाद दोनों वापस नहीं लौटे। दोनों रिश्‍ते में भाई-बहन थे। पर दोनों एक-दूसरे के बेहद करीब थे। दोनों एक-दूसरे को चाहते और प्‍यार करते थे। इस मसले पर गांव में एक बार बैठक भी हुई थी। दोनों ने कोई संबंध नहीं रखने का वादा किया था। पर आज दोनों की डेड बॉडी मिली। पुलिस को आशंका है कि यह सुसाइड केस है। घटनास्‍थल से सलीमा का स्कूल बैग, पहचान पत्र, प्रवेश पत्र सहित कुछ अन्‍य प्रमाण पत्र मिले हैं। वहीं लखन का मोबाइल फोन, आधार कार्ड सहित कुछ अन्‍य चीजें मिली है। यह हृदय विदारक घटना पूर्वी सिंहभूम के धालभूमगढ़ से सामने आई है। दोनों की डेड बॉडी धालभूमगढ़ और कोकपाड़ा रेलवे स्टेशन के बीच चोयरा गांव के पास मिली।

सलमा कीस्कू के पिता मेघराय कीस्कू के अनुसार बेटी शुक्रवार सुबह बोर्ड परीक्षा देने के लिए गई थी। परीक्षा देकर धालभूमगढ़ चौक तक लौटी थी। इसके बाद कहां चली गई। कुछ पता नहीं चला। रविवार सुबह पता चला कि रेलवे पटरी पर एक लड़की और एक लड़का की लाशें पड़ी है। मौके पर पहुंचकर देखा कि सलमा किस्कू और लखन सोरेन की लाशें थी। मौके पर पहुंचे थानेदार मनीष कुमार ने आशंका जतायी है कि पहले दोनों एक साथ बैठकर नाश्‍ता किये, उसके बाद ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। आशंका है कि दिल दहला देने वाली यह घटना रविवार की भोर में हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

इसे भी पढ़ें :रेलवे में बिना परीक्षा नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, ऐसे करें अप्‍लाई

इसे भी पढ़ें :पंचायत चुनाव में न हो कोई गड़बड़ी, देखिये क्‍या कर रहे SP…

इसे भी पढ़ें :टीचर बाप की घिनौनी हरकत का बेटी ने बनाया वीडियो, सबूत लेकर पहुंची, देखें…

इसे भी पढ़ें :डॉ समीर को धमकाने वालों का धनबाद पुलिस ने क्‍या किया, देखें…

इसे भी पढ़ें :जंगल बचाने वाले के साथ ग्रामीणों ने क्‍या किया, देखें…

इसे भी पढ़ें :IAS के ठिकानों पर रेड, मिला इतना कैश कि मंगानी पड़ी…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

पहले दरिंदगी, फिर मौ’त… सड़क पर मिली महिला की दर्दनाक कहानी

Ranchi : तुपुदाना ओपी क्षेत्र के सिरी गांव के...

झारखंड में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, कई जिलों में आंधी-वज्रपात की चेतावनी…

Ranchi : झारखंड में मानसून अब धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ने...

शिक्षा की मशाल बनकर उभरे सुनील बाबू…

Ramgarh(Prince Verma) : शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे...

मानसून में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, क्या बोल गये मशहूर डॉ वर्मा… जानें

Ranchi : मानसून की दस्तक के साथ डेंगू और मलेरिया...