Kohramlive : ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में 6-7 जुलाई 2025 को आयोजित 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाग लिया। इस सम्मेलन में ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका सहित नये सदस्य देशों मिस्र, इथियोपिया, ईरान, यूएई और इंडोनेशिया के नेता शामिल हुये। शिखर सम्मेलन में वैश्विक शासन में सुधार, आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता, ग्लोबल साउथ की आवाज को मजबूत करने, बहुपक्षवाद, जलवायु वित्त और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री मोदी ने वैश्विक संस्थाओं जैसे UNSC, IMF और WTO में तत्काल सुधार की मांग की और विकासशील देशों को तकनीकी और वित्तीय सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने अप्रैल 2025 के पहलगाम आतंकी हमले का उल्लेख करते हुये आतंकवाद के खिलाफ बिना दोहरे मापदंड के सख्त वैश्विक कार्रवाई की अपील की। ब्रिक्स नेताओं ने ईरान पर हालिया सैन्य हमलों की निंदा करते हुये अंतरराष्ट्रीय परमाणु सुरक्षा मानकों को बनाये रखने की आवश्यकता पर बल दिया। PM मोदी ने ब्राजील को सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया और भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया कि वह एक बहुध्रुवीय और समावेशी विश्व व्यवस्था के लिए काम करता रहेगा।
BRICS Summit : PM मोदी ने की सख्त वैश्विक कार्रवाई की अपील, किसपर… जानें
Date:
रांची के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली गुल, कितने घंटे… जानें
Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...
भारत की सुरक्षा को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, मोदी के रहते…
Kohramlive : फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के...
रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…
Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...
घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…
UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...
ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो
Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...











