BHOJPUR : भोजपुर जिले के जगदीशपुर अंचल कार्यालय के राजस्व कर्मचारी को निगरानी की टीम ने 50 हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। निगरानी ने राजस्व कर्मचारी बीरेंद्र पासवान को जगदीशपुर अंचल कार्यलय से पकड़ा है। जानकारी के अनुसार, 7 दिसंबर को आयर थाना क्षेत्र के कुसुम्हां गांव निवासी हनुमान सिंह के पुत्र लाल जी सिंह ने निगरानी में शिकायत की थी।
जमीन के दाखिल खारिज के लिए मांगे गए थे रुपये
इसके बाद शुक्रवार को निगरानी की टीम ने कार्रवाई की। विजलेंस डीएसपी अरुण पासवान के नेतृत्व वाली निगरानी की टीम ने शिकायत मिलने के बाद शुक्रवार की सुबह 8 बजे से अंचल कार्यालय,जगदीशपुर के बाहर जाल बिछाया। राजस्व कर्मचारी 10:15 मिनट में अंचल कार्यालय पहुंचा। कार्यालय के काम से सीओ के चैंबर में गया। शिकायतकर्ता को राजस्व कर्मचारी बीरेंद्र पासवान ने रुपये लेने के लिए अंचल कार्यालय बुलाया था, जैसे ही शिकायतकर्ता लाल जी ने सिंह 50 हजार रुपये देकर सिर पर हाथ फेर कर इशारा किया, निगरानी की टीम ने राजस्व कर्मचारी को दबोचा लिया। लाल जी सिंह ने जमीन दाखिल खारिज के लिए 27 नवंबर को ऑनलाइन आवेदन किया था। राजस्व कर्मचारी 50 हजार रुपये की मांग की थी।
इसे भी पढ़ें : काम पर जा रहे थे पति-पत्नी, रास्त में ही…
इसे भी पढ़ें : दुल्हे की इस हरकत से दुल्हन ने तोड़ दी शादी… देखें क्या
इसे भी पढ़ें : दिनदहाड़े कारोबारी राधेश्याम थापर से लूट लिये 9.50 लाख
इसे भी पढ़ें : “जब तक सूरज चांद रहेगा, बिपिन जी का नाम रहेगा” के नारों से गूंज उठी दिल्ली (Video)
इसे भी पढ़ें : अंतिम सफर पर CDS BIPIN RAWAT : ‘वंदे मातरम’ के नारों के साथ विदाई…देखें
इसे भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में आतंकी हमला, दो जवान शहीद
इसे भी पढ़ें : घर बैठे इस ऐप से निकालिए पीएफ का पैसा, ऐसे करें आवेदन
इसे भी पढ़ें : डॉ.अनिल कुमार महतो बने JAC के नए अध्यक्ष, विनोद सिंह को उपाध्यक्ष का जिम्मा
इसे भी पढ़ें :आखिर क्यों जिलाधिकारी ने बतख और मुर्गियों को मारने का दिया आदेश
इसे भी पढ़ें : मेरी कब्र की पत्थर पर लिख देना हिन्दुस्तान, देखें क्यों




