spot_img

सरकारी मुलाजिम को कोरोना पॉजिटिव के बॉस ने हड़काया, देखें…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : एक सरकारी मुलाजिम को डराने-धमकाने वाले कोरोना पॉजिटिव पेशेंट दीपक कुमार के खिलाफ आज अरगोड़ा थाने में एफआईआर दर्ज कराया गया है। यह एफआईआर अरगोड़ा के सीओ सह इंसिडेंट कमांडर अरविंद कुमार ओझा के बयान पर दर्ज किया गया है। दर्ज प्राथमिकी में सीओ ने इस बात का जिक्र किया है कि 29 दिसंबर को दिन के 3 बजे उन्‍हें एक अज्ञात मोबाइल नंबर 8210704188 से फोन आया। फोन उठाने पर उधर से बताया कि मैं कोविड मरीज दीपक कुमार का बॉस बोल रहा हूं, आगे से कभी दीपक को फोन नहीं करना। जवाब में सीओ ने कहा कि दीपक कुमार कोरोना पॉजिटिव है। उनका अस्‍पताल में भर्ती होना जरूरी है। इतना सुनते ही फोन करने वाले ने कहा कि मैं MR लाइन से हूं और बिना किसी सिम्‍पटम वाले मरीज को आप भर्ती के लिए मजबूर नहीं कर सकते। सरकारी गाइडलाइन का हवाला देते ही वह डराने-धमकाने लगा। सीओ के अनुसार 28 दिसंबर को जिला नियंत्रण कक्ष से प्राप्‍त प्रतिवेदन से उन्‍हें पता चला था कि दीपक कुमार कोरोना पॉजिटिव है। रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र के मदर इंटरनेशनल स्‍कूल के पास चापूटोली में रहनेवाले दीपक कुमार को कोविड केयर सेंटर में भर्ती होने के लिए नोटिस भेजा गया था। पर वह सहयोग नहीं किया। दूसरे ही दिन खुद को दीपक का बॉस बताने वाला फोन कर डराया-धमकाया। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।

Read More : खून का बदला लेना चाहता था दुश्‍मन, करणी सेना के प्रमुख से, देखें वीडियो

Read More :‘बसपन का प्यार’ फेम सहदेव दिरदो को अभी तक नहीं आया होश…

Read More :DSP की BMW पर गिरी धूल, चड्डी में ही पड़ोसी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा… देखें फुटेज

Read More :जर्मनी में धराया लुधियाना कोर्ट ब्लास्ट का मास्टरमाइंड, दिल्‍ली-मुंबई को भी थी दहलाने की साजिश

Read More : PM Modi ने स्‍टूडेंस को दिए सफलता के मंत्र, फिर विपक्ष को कह दिया ये..

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची का ‘यह रास्ता यमलोक की ओर जाता है’… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची के नामकुम प्रखंड की लाली...

CM का आदेश, हटाये गये जमशेदपुर और सरायकेला के पुलिस कप्तान…

Ranchi : झारखंड सरकार ने जमशेदपुर और सरायकेला में...

CM के निर्देश का असर, तमिलनाडु से 42 प्रवासी श्रमिक हुये रवाना

Ranchi : तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में अमोनिया गैस रिसाव...

‘नन्हा सा दिल’ अभियान शुरु, 5,064 बच्चों की हुई हृदय जांच

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड में मंगलवार...

जंगल और नदी किनारे चल रहा था अवैध कारोबार, पुलिस ने किया ध्वस्त…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के खिलाफ...