spot_img
spot_img
spot_img

सिर्फ 499 रुपये में Ola Electric Scooter करें बुक, जानें डिटेल्स

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

New delhi: Ola ने लंबे इंतजार के बाद अपने Ola Electric Scooter की बुकिंग शुरू कर दी है। ग्राहक अब इसे olaelectric.com से बुकिंग करा सकते हैं। बुकिंग करने के लिए 499 रुपए का अमाउंट देना होगा। इसकी जानकारी कंपनी के CEO भाविष अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर दी।

ओला का आगामी इलेक्ट्रिक स्कूटर केवल 18 मिनट में खाली से 50% तक चार्ज हो जाएगा. यह चार्जिंग टाइम 75 किमी की रेंज देने के लिए काफी अच्छा होगा, जबकि स्कूटर की फुल चार्ज रेंज लगभग 150 किमी बताई जा रही है. इसके अलावा, स्कूटर की अन्य विशेषताओं में फुल-एलईडी लाइटिंग, फास्ट चार्जिंग क्षमताएं, फ्रंट डिस्क ब्रेक और बहुत कुछ शामिल होंगे. अगले कुछ दिनों में स्कूटर के बारे में और जानकारी मिलने की उम्मीद है. इसके चालू महीने के अंत तक भारत में बिक्री के लिए जाने की संभावना है. इसकी कीमत 1 लाख से 1.2 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच कहीं हो सकती है.

कंपनी ने दुनिया की सबसे बड़ी टू-व्हीलर मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी बनाने के लिए 2400 करोड़ रुपए इन्वेस्ट किया है। ओला की इस ई-स्कूटर की कीमत से हीरो के एथर एनर्जी(1.39 लाख रुपए) और बजाज ऑटो की चेतक (1 लाख रुपए) जैसे ई-बाइक को कड़ी चुनौती देगी, क्योंकि कंपनी भारत के उभरते इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में अपना वर्चस्व स्थापित करना चाहती है। रिपोर्ट यह भी बताती है कि ओला पहले साल में ही 10 लाख ई-स्कूटर बेचने की योजना बना रही है।

Ola Electric Scooter के फीचर्स

2 जुलाई को ही भाविष अग्रवाल ने इलेक्ट्रिक स्कूटर चलाते हुए का एक वीडियो टीजर जारी किया था। 56 सेकेंड के इस टीजर में कंपनी ने ई-स्कूटर के फीचर्स और परफॉर्मेंस को दिखाया गया था। जानिए इसके फीचर्स

  • ओला का ये इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंगल चार्ज में 150 किलोमीटर तक दौड़ेगा। इसकी टॉप स्पीड 90 किलोमीटर प्रति घंटे की होगी। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर होम चार्जर के साथ आएगा। कस्टमर इस स्कूटर को रेगुलर वॉल सॉकेट से चार्ज कर पाएंगे। कंपनी बड़ा इलेक्ट्रिक चार्जिंग नेटवर्क भी सेटअप करने की प्लानिंग कर रही है, ताकि इलेक्ट्रिक व्हीकल ग्राहकों को देशभर में चार्जिंग में परेशानी न हो। पहले साल में ओला 100 शहरों में 5000 चार्जिंग पॉइंट्स सेटअप करेगी।
  • स्कूटर की टीजर को देखकर ये साफ होता है कि इसका मॉडल बेहतरीन होगा। वहीं, स्पीड के मामले में ये पेट्रोल गाड़ियों को टक्कर देगा। साथ ही, इसमें बड़ा बूट स्पेस भी मिलेगा। टीजर में बूट स्पेस में दो हेलमेट रखते हुए दिखाया गया है। आमतौर पर स्कूटर के बूट स्पेस में एक ही हेलमेट आ पाता है।
  • कंपनी का दावा है कि फास्ट चार्जर से स्कूटर 18 मिनट में 50 प्रतिशत चार्ज हो जाएगा। इसमें 75 किलोमीटर की रेंज मिलेगी। इसके साथ इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में स्मार्टफोन कनेक्टिविटी की सुविधा भी मिलेगी, जो ओला इलेक्ट्रिक ऐप के जरिए चार्जिंग स्टेटस की रियल टाइम जानकारी देने में मदद करेगी।

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शोरूम से बाहर निकलते ही क्यों घट जाती है कार की वैल्यू… जानें

Kohramlive : नई कार खरीदना किसी भी मध्यमवर्गीय परिवार...

चंडीगढ़ में ओला को बड़ा झटका, लाइसेंस सस्पेंड…

Kohramlive : कैब और बाइक टैक्सी सेवा देने वाली...

Citroen eC3X इलेक्ट्रिक कार लॉन्च, खासियत जानें…

Kohramlive : भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग...

टायर हमेशा काले ही क्यों होते हैं? वजह जानेंगे तो कहेंगे- वाह…

Kohramlive : सड़क पर दौड़ती कार हो, हाईवे पर...