Dhanbad : बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी की बहन सरिता और जीजा मुन्ना तिवारी सड़क हादसे के शिकार हो गये। यह हादसा धनबाद के निरसा इलाके में हुआ। हादसे में पंकज त्रिपाठी के जीजा राजेश तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी की जान चली गई, वहीं बहन सरिता की हालत चिंताजनक बताई गई। उन्हें धनबाद के SNMMCH अस्पताल से किसी बेहतर अस्पताल में ले जाने की तैयारी की जा रही थी। दोनों पति-पत्नी बिहार के गोपालगंज के कमालपुर से निरसा के रास्ते चितरंजन जा रहे थे। उनकी कार तेज रफ्तार में एक डिवाइडर से टकरा गई। कार मुन्ना तिवारी खुद चला रहे थे। परिवार के लोग एवं अन्य नाते-रिश्तेदार धनबाद पहुंच गये थे।
पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, मुन्ना तिवारी चितरंजन में रेलवे में कार्यरत थे। उनकी ड्यूटी रेलवे की जीएम ऑफिस में थी। वह छुट्टी पर अपने घर गोपालगंज गये थे। गोपालगंज से लौटने के दौरान यह हादसा हुआ है। उनके रिश्तेदार के द्वारा घटना की जानकारी बॉलीवुड के कलाकार पंकज त्रिपाठी को भी दी गई। इस हादसे के बाद उन्हें चाहने वाले लोग बेहद दुखी हैं।
इसे भी पढ़ें :UIDAI में डेढ़ लाख तक मिलेगी सैलरी, फ्री में करें अप्लाई…
इसे भी पढ़ें :दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर पहुंचे रांची… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :यूपी बोर्ड ने जारी किया 10वीं,12वीं का रिजल्ट…यहां करें चेक
इसे भी पढ़ें :दिल्ली और हैदराबाद में होगी टक्कर, टॉप 4 में है… जानें
इसे भी पढ़ें :दिग्गज कांग्रेस नेता ने थामा BJP का दामन
इसे भी पढ़ें :बड़ा कदमः दो हजार कर्मचारियों को निकाला…
इसे भी पढ़ें :सलमान खान नजर आ सकते हैं ‘सिकंदर’ में, शूटिंग अगले महीने से






